विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: होली पर लोगों ने कहा - नोटबंदी की जय और शराबबंदी की जय-जय

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 14 Mar 2017 09:02 AM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 11:45 PM (IST)

बिहार में नोटबंदी, बैंक की बंदी और सबसे बड़ी बात की इस बार शराबबंदी के बाद लोगों ने होली मनाई। ...और पढ़ें

बिहार: होली पर लोगों ने कहा - नोटबंदी की जय और शराबबंदी की जय-जय
बिहार: होली पर लोगों ने कहा - नोटबंदी की जय और शराबबंदी की जय-जय

पटना [काजल]। 11 मार्च से लगातार चार दिनों तक बैंकों के बंद रहने से लोगों को एक एटीएम का ही सहारा है, वैसे कल से बैंक खुल जाएंगे और लोगों को राहत मिलेगी। पटना सहित बिहार के कई जगहों पर लोगों को थोड़ी असुविधा हुई लेकिन लोगों ने उसे नजरअंदाज कर दिया है। कहीं नोटबंदी की जय-जय रही तो कहीं शराबबंदी की जया।

बैंक की बंदी से जहां कुछ लोगों ने कहा कि इस बार फिजूलखर्ची पर थोड़ा लगाम लगा तो कहीं लोगो को पैसे खत्म होने पर परेशानी का भी सामना करना पड़ा। बैंकों के बंद रहने से एटीएम से जो पैसे निकाल सकते थे उतने ही निकाले गए। इसकी वजह ये रही कि पूरे चार दिनों के लिए पैसे चाहिए थे, इसीलिए थोड़ा हिसाब से खर्च करना था।

विदेशों में भी मनाई जाती है होली, नाम अलग लेकिन एक जैसी है परंपरा
बोरिंग रोड के रहने वाले अविनाश जैन ने बताया कि नोटबंदी और बैंक की बंदी से फायदा हुआ है, हालांकि थोड़ी परेशानी हुई लेकिन होली का रंग खुशनुमा रहा। वहीं कंकड़बाग की रहने वाली विजया ने बताया कि इस बार की होली में बहुत अच्छा लगा, हमने निडर होकर खूब इंज्वाय किया। शराबबंदी के बाद हुल्लड़ हंगामा बिल्कुल कहीं नहीं था, पूरी शांति रही और लोगों ने जमकर होली का मजा लिया।

You tube पर छाए हैं भोजपुरी के होली गीत, 6 दिनों में 10 लाख बार देखा गया ये गाना

नोटबंदी और बैंकबंदी के साथ ही बिहार में शराबबंदी का असर जो भी हुआ हो लेकिन लोगों ने होली जमकर मनाई। शराबबंदी के बाद इस बार पहली होली थी। महिलाएं इसबार झुंड बनाकर जहां-तहां रंग से सराबोर नजर आईं लोगों ने शराबबंदी को लेकर सीएम नीतीश की जमकर सराहना की।

राजीव नगर वाली 60 वर्षीय राम आधार पांडे ने बताया कि इस बार की होली शांतिपूर्ण लग रही है, शराब पीकर लोग जहां-तहां हंगामा करते रहते थे, वहीं शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से बिहार में हर साल दुर्घटनाओं में भी कई लोगों की जान चली जाती थी, इस सब पर लगाम लगा है, हम चाहते हैं कि बिहार सहित पूरे देश में शराबबंदी हो जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।