Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Patna Traffic: गांधी सेतु व एनएच पर फर्राटा भर रहे वाहन, अशोक राजपथ पर लगा ब्रेक

    By Jagran NewsEdited By: Akshay Pandey
    Updated: Fri, 21 Oct 2022 08:52 PM (IST)

    Patna Traffic दीपावली और छठ को लेकर लोग अपने घरों के लिए लौट रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 से जुड़े महात्मा गांधी सेतु और राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। अभी जाम की समस्या नहीं उत्पन्न हुई है।

    Hero Image
    पटना वीमेंस कालेज के पास बेली रोड पर लगा जाम। जागरण

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी : दीपावली और छठ को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से लोगों के अपने प्रदेश, शहर और गांव पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसे लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 से जुड़े महात्मा गांधी सेतु और राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर वाहनों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। बावजूद इसके इन दोनों मार्गों पर अभी जाम की समस्या नहीं उत्पन्न हुई है। वाहन फर्राटा भर रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को बढ़ेगी वाहनों की संख्या

    पटना बख्तियारपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक सतीश कुमार का कहना है कि एनएच पर रविवार को वाहनों की संख्या अधिक बढ़ जाएगी क्योंकि सोमवार को दीपावली है। इसी तरह से अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में इन दोनों मार्गों पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने लगेगी। 

    रौनक के साथ भीड़ बढ़ने लगी

    दूसरी ओर दीपावली को लेकर शहर में रौनक के साथ-साथ भीड़ भाड़ बढ़ने लगी है। इसका असर लाइफ लाइन कहे जाने वाले अशोक राजपथ पर अभी सही दिखने लगा है। सड़क किनारे खुलने वाली अस्थाई दुकानों एनआइटी मोड़ से लेकर गांधी मैदान के बीच अशोक राजपथ पर जारी पुल निर्माण कार्य तथा वाहनों एवं लोगों की बढ़ी संख्या के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। इस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह लग रहे जाम में लोग घंटों फंसकर परेशान हो रहे हैं। यातायात नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

    इन इलाकों में त्योहार को लेकर अधिक जाम

    पटना सिटी के मालसलामी, मारूफगंज, हाजीगंज, मच्छरहट्टा, गुरहट्टा, खाजेकला, पश्चिम दरवाजा से लेकर गायघाट तक की मुख्य सड़क अशोक राजपथ पर त्योहार को लेकर बड़ी भीड़ के कारण हर समय जाम लग रहा है। कई जगहों पर स्थानीय नागरिक वाहनों को नियंत्रित करते देखे जा रहे हैं।