पटना साहिब में जुटेंगे देशभर के लाखों सिख, सरकार करेगी फ्री यात्रा और रुकने का पूरा इंतजाम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना साहिब में गुरु गोविंद सिंह महाराज के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा की।

तख्त श्री हरिमंदिर से निकलरही प्रभातफेरी में भजन-कीर्तन करते स्थनीय सिख संगत। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री ने 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा की।
श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त यात्रा और ठहरने की व्यवस्था होगी।
टेंट सिटी, दीवान हॉल और ड्रोन शो का आयोजन होगा।
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में गुरु गोविंद सिंह महाराज के 360वें प्रकाश पर्व तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 350वें प्रकाश पर्व की भांति भव्य और ऐतिहासिक होना चाहिए।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे, हवाई एवं बस सेवाओं की निःशुल्क सुविधा के लिए केंद्र एवं अन्य राज्य सरकारों से समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने की दिशा में कार्य करें।
श्रद्धालुओं को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि 360वें प्रकाश पर्व के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके आने-जाने, ठहरने, भोजन, साफ-सफाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए उनकी सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, प्रकाश व्यवस्था, आवासन एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की नियमित मानीटरिंग की जाए तथा विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।
प्रकाश पर्व का आयोजन 9 से 16 जनवरी 2027 तक होगा।
टेंट सिटी और दीवान हाल का होगा निर्माण
इस वर्ष प्रकाश पर्व का थीम स्लोगन ''बिहार है तैयार, जी आयां नू रखा गया है। लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी का निर्माण होगा। गंगा नदी के किनारे लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं की क्षमता वाला दीवान हाल बनाया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए लंगर सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था होगी। 15 जनवरी 2027 को कंगन घाट पर 1,000 ड्रोन से भव्य ड्रोन शो होगा। 16 जनवरी 2027 को गुरुद्वारा परिसर के आसपास आतिशबाजी का आयोजन होगा।
सिख इतिहास पर लगाई जाएगी प्रदर्शनी
सिख इतिहास पर आधारित फोटो गैलरी एवं विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष मोबाइल ऐप विकसित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग, साहस, सेवा, मानवता और धर्म की रक्षा का अद्वितीय संदेश देता है।
उनके 360वें प्रकाश पर्व का आयोजन पूरी श्रद्धा, भव्यता और गरिमा के साथ किया जाना चाहिए। राज्य सरकार इस पावन अवसर को यादगार बनाना चाहती है।
यह भी पढ़ें- निशांत पैर छूने झुके तो मोदी ने गले लगाया, नीतीश का भी रखा मान; बिहार के मंच से किसे क्या संदेश दे गए PM?
यह भी पढ़ें- 180 देशों के बीच दिखेगा बिहार का स्वाद: दुबई में मखाना ठेकुआ, जलेबी और कलाकंद पेश करेंगे कटिहार के किसान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।