Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, पटना समेत 19 जिलों में 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी
राज्य में मानसून का असर दिख रहा है। पटना समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई है और कुछ जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की है। सबसे ज्यादा बारिश नालंदा जिले में दर्ज की गई है।

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर गरज के साथ हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को पटना और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को राहत मिली है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान 19 जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज, बिजली के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। तीन जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान पटना के नालंदा, गया, नवादा, बिक्रम, जमुई, भागलपुर के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। नालंदा जिले के गिरियक में 66.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को राजधानी में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और डेहरी में सबसे अधिक 36.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख स्थानों पर बारिश की स्थिति
गयाजी के डोभी में 56.8 मिमी, अत्रि में 56.4 मिमी, मोहरा में 56.4 मिमी, डुमरिया में 46.8 मिमी, खिंजरसराय में 46.4 मिमी, टनकुप्पा में 45.6 मिमी, रोहतास में 43 मिमी, नवादा में 42.4 मिमी, पटना के बिक्रम में 39.6 मिमी, नालंदा के राजगीर में 38.4 मिमी, 38.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी. बांका के शंभूगंज में 37.0 मिमी, जमुई के गढ़ी में 37.0 मिमी, भागलपुर के शाहकुंड में 35.6 मिमी, जमुई के बरहट में 33 मिमी, नालंदा के सिलाव में 31.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
---|---|---|
पटना | 32.6 | 27.7 |
गयाजी | 32.2 | 25.6 |
भागलपुर | 32.6 | 27.4 |
मुजफ्फरपुर | 31.8 | 27.1 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।