Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्‍वायफ्रेंड ने दिया धोखा तो धंधे में उतर गई पटना की लड़की, एक और युवती पकड़ी गई

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Sun, 06 Mar 2022 07:06 PM (IST)

    Patna Crime बिहार की राजधानी पटना में काल गर्ल का रैकेट पकड़ा गया तो कई हैरान करने वाली चीजें लोगों के सामने आईं। इसमें तीन लड़कियों और महिलाओं का कारनामा सामने आया। पुलिस ने उनके बारे में हैरान करने वाली जानकारी दी।

    Hero Image
    Patna News: पटना में काल गर्ल के रैकेट का भंडाफोड़। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    पटना, जागरण संवाददाता। Patna Crime: पटना के पाश इलाके में चल रहे गंदे धंधे का भंडाफोड़ आखिर हो ही गया। हवाई अड्डा थानांतर्गत जगदेव पथ के लोहिया नगर स्थित लवकुश अपार्टमेंट के एक फ्लैट में काफी दिनों से काल गर्ल का धंधा चल रहा था। शनिवार की शाम यहां अचानक पुलिस का छापा पड़ा तो अगल-बगल रहने वाले हैरान रह गए। रविवार को पुलिस ने पूरे मामले के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। पुलिस ने जो जानकारी दी, उसमें एक बात तो हैरान करने वाली है। यह फ्लैट एक युवती ने किराए पर ले रखा था। वह ऐसे गलत धंधे में कैसे उतरी, इसकी कहानी पुलिस ने बताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो साल पहले सुमन ने किराए पर लिया था फ्लैट

    लवकुश अपार्टमेंट से देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार दो महिलाओं समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। आरोपितों की पहचान अंकित, गुड्डू कुरैशी और धनंजय गिरी के रूप में हुई है। इनके साथ की एक युवती ने दो साल पहले अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 108 किराए पर लिया था। करीब एक महीने से उसी फ्लैट में गंदा काम चल रहा था। पुलिस को पूछताछ में जो जानकारी इन लोगों ने दी है, उसके मुताबिक युवती को उसके ब्‍वाय फ्रेंड ने धोखा दे दिया। इसके बाद वह गलत धंधे में उतर गई।

    लड़कियों को लाने का जिम्‍मा दूसरी का था

    पटना में सचिवालय एएसपी काम्‍या मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार की गई एक और लड़की, काल गर्ल के तौर पर लड़कियों की सप्लाई करती थी, जबकि अंकित और धनंजय ग्राहक लाते थे। पकड़ा गया गुड्डू ग्राहक है। धनंजय और गुड्डू ने शराब पी रखी थी। उनपर मद्य निषेध की धारा में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    बिहारशरीफ की लड़की ने खोले कई राज

    पुलिस ने तीन लड़कियों को भी देह व्यापार के दलदल से निकाला और उनके पुनर्वास के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसमें से एक लड़की बिहारशरीफ की है। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले मूनलाइट होटल में डांसर थी। उसकी मुलाकात नालंदा के हरनौत की रहने वाली एक महिला से हुई। उसने काम दिलाने के नाम पर नशे की दवा खिला उसके साथ गलत काम करवाया और वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़की को अंकित से मिलवाया। दोनों उसे वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करते थे। इस मामले में नालंदा की महिला की कहानी तो और भी हैरान करने वाली है।