Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटनाः दोस्त की गर्लफ्रेंड के लिए गंदी बात कहने पर युवक ने खोया आपा, सुनते ही काट दिया था गला

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2022 10:17 PM (IST)

    राधे-कृष्ण मंदिर के पास झोपड़पट्टी में हुई पिंटू की हत्या मामले की गुत्थी सुलझाने के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। नशे की हालत में पिंटू ने लड्डू की गर्लफ्रेंड पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। गुस्साए लड्डू ने चाकू से पिंटू का गला काट दिया था।

    Hero Image
    शास्त्री नगर थाना में पिंटू हत्याकांड समेत कई मामलों की जानकारी देतीं एएसपी काम्या मिश्रा है।

    जागरण संवाददाता, पटना : शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को पुनाइचक राधे-कृष्ण मंदिर के पास झोपड़पट्टी में हुई पिंटू की हत्या मामले की गुत्थी सुलझाने के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान ऋषिराज उर्फ लड्डू, मुकुल कुमार उर्फ एजे और सुबोध कुमार के रूप में हुई है। लड्डू और पिंटू दोनों ही ईको पार्क के पीछे नवकोठिया मोहल्ले की झोपड़पट्टी में रहते हैं। 27 जुलाई की रात दोनों पुनाइचक झोपड़पट्टी में स्मैक और व्हाइटनर का सेवन कर रहे थे। तभी नशे की हालत में पिंटू ने लड्डू की गर्लफ्रेंड पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साए लड्डू ने चाकू से पिंटू का गला काट दिया। इसकी जानकारी मंगलवार को सचिवालय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी काम्या मिश्रा ने दी। एजे और सुबोध ने शव को ठिकाने लगाने में की मदद

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हत्या करने के बाद लड्डू दोनों दोस्तों एजे और सुबोध के पास पहुंचा। तीनों पिंटू के शव को उठाकर झोपड़पट्टी के पीछे सुबोध के घर से 50 मीटर की दूर पर ले गए और झाड़ियों में छिपा दिया। उन्होंने हत्या में प्रयुक्त चाकू नाले में फेंक दी, जिसे तीन घंटे की अथक मशक्कत के बाद पुलिस ने बरामद किया। तलाशी के क्रम में एजे के घर से पिस्टल और 7.88 एमएम बोर की तीन गोलियां बरामद की गईं। वह आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद भी उसने शराब तस्करी का कारोबार जारी रखा, जिसमें लड्डू उसका साथ देता था। लड्डू को भी पुलिस पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

    पिंटू की मां के बयान ने पुलिस को किया गुमराह

    28 जुलाई की सुबह 11 बजे पुलिस ने पुनाइचक झोपड़पट्टी से पिंटू का शव बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी हत्या करीब 24 घंटे पहले हुई थी। हालांकि, पिंटू की मां देवरती देवी के बयान ने पुलिस को गुमराह कर दिया। वह बता रही थी कि पिंटू रात में किसी के लिए गिफ्ट लेकर घर से निकला था। देर रात वह कब लौटा, ये घर के किसी सदस्य ने नहीं देखा मगर सुबह पांच बजे उन्होंने ड्यूटी पर जाने के लिए उसे जगाया था। छानबीन में मालूम हुआ कि पिंटू की मां उस रात खुद एक रिश्तेदार के घर पर थी। गिरफ्तारी के बाद सुबोध और एजे ने बताया कि पिंटू अक्सर दोस्तों की गर्लफ्रेंड का नंबर लेकर उन्हें परेशान करता था। पहले भी उसके साथ हाथापाई हो चुकी है।