Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Patna News: शिक्षक और किरायेदार ने किशोरी को किया गर्भवती, ऐसे लेता था झांसे में, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 12:11 PM (IST)

    Patna News Today थानेदार राज किशोर ने बताया कि गुरुवार को शिकायत मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपितों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। कोर्ट में उसका बयान कराया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि किशोरी का पूरा परिवार पटना में किराये पर रहता है। वहीं किरायेदार ने किशोरी को झांसे में ले लिया।

    Hero Image
    पटना में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna News:  पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र निवासी एक परिवार की 15 वर्षीय किशोरी से शिक्षक और उसके मकान में किरायेदार ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर उसने माता-पिता को दोनों आरोपितों की करतूतें बताईं। किशोरी के पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आइपीसी और पाक्सो के तहत प्राथमिकी की और दोनों आरोपितों को धर दबोचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थानेदार राज किशोर ने बताया कि गुरुवार को शिकायत मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपितों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। कोर्ट में उसका बयान कराया जाएगा। किशोरी का परिवार किराये पर रहता है।

    रुपये के लालच में किशोरी से किया दुष्कर्म

    यहां वह माता-पिता के साथ पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एक मकान में किराये पर रहती है। उसी मकान में कुमार विपिन (21) भी किरायेदार था। वह दो-तीन महीने से रुपयों का लालच देकर किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। जब भी वह माता-पिता को बताने की बात कहती तो आरोपित दोनों को जान से मारने की धमकी देता था।

    हालांकि, 11 मार्च को किशोरी पेट दर्द से काफी परेशान थी। तब उसकी मां पीएमसीएच लेकर गई, जहां डाक्टरों ने गर्भधारण की जानकारी दी। तब उसने विपिन और दूसरे आरोपित अखिलेश कुमार के बारे में बताया। पालीगंज का रहने वाला है अखिलेश दूसरा आरोपित अखिलेश कुमार (58) पालीगंज का रहने वाला है। यहां वह नेहरू नगर मोहल्ले में किराये पर रह रहा था।

    सरकारी स्कूल के शिक्षक ने भी किया दुष्कर्म

    साथ ही एक सरकारी स्कूल में शिक्षक था, जहां किशोरी पढ़ती थी। किशोरी ने मां को बताया कि जब वह स्कूल जाती थी, तब अखिलेश उसे कापी देने के बहाने दूसरी जगह लेकर जाता और दुष्कर्म करता था। यह सिलसिला कई दिनों से जारी था। सूत्र बताते हैं कि गर्भधारण की जानकारी मिलने के बाद स्वजन उसे स्कूल नहीं भेज रहे हैं। किशोरी के अभिभावक उसका गर्भपात कराने के लिए न्यायालय से स्वीकृति का आवेदन देंगे।

    यह भी पढ़ें

    Chirag Paswan: चिराग के 4 मजबूत पक्ष, जिनकी वजह से भाजपा ने शर्तें मानीं, चाचा पारस को नहीं मिली तवज्जो

    Manish Kashyap: 'हम 40 लाख के स्टांप पेपर पर लिखकर देते हैं...', मनीष कश्यप की तेजस्वी को खुली चुनौती