विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna News: मोकामा में मिड डे मील में मिला सांप, 50 से अधिक बच्चे बीमार; जबरन खिलाया गया था खाना

Published: Fri, 25 Apr 2025 08:33 AM (IST)

Patna News मोकामा के एक स्कूल में मिड डे मील खाने से 50 से अधिक बच्चों की तबियत खराब हो ...और पढ़ें

मोकामा में मिड डे मिल में सांप मिलने से मच गया हड़कंप (जागरण)
मोकामा में मिड डे मिल में सांप मिलने से मच गया हड़कंप (जागरण)

HighLights

  1. सब्जी में सांप देख बच्चों ने रसोइए को बताया
  2. डांट कर जबरन खिलाया गया खाना
  3. विरोध में ग्रामीण उतरे सड़क पर

संवाद सहयोगी,बाढ़। Patna News: मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मिड डे मील का खाना खाकर 50 से अधिक बच्चों की तबियत खराब हो गई। सभी चक्कर, उल्टी, पेट में मरोड़ की शिकायत कर रहे थे।

बच्चों ने स्वजन को बताया कि मिड डे मील में परोसी जाने वाली सब्जी में सांप गिरा हुआ था। उन्होंने शिक्षकों व रसोइयां को इसकी जानकारी दी लेकिन उन्होंने डांट-डपट कर खाना खिलाया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे।

हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। साथ ही बच्चों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज कर रहे डा. पंकज कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।

स्कूल में पांच सौ बच्चे, चार सौ ने किया था भोजन 

स्कूल में दोपहर को जब मिड डे मील परोसा जा रहा था तब कुछ बच्चों ने देखा कि सब्जी में सांप पड़ा हुआ है। उन्होंने इसकी जानकारी शिक्षकों व रसोइया को दी। शिक्षकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और रसोइया ने सांप निकाल कर बोरे में डाल फेंक दिया। इसके बाद वही खाना सभी को परोसा दिया गया। स्कूल में करीब पांच सौ बच्चे थे लेकिन सौ ने खाना खाने से इंकार कर दिया।

जिन बच्चों ने खाना खाया था, घर पहुंचने के बाद उन्हें उल्टी, चक्कर व पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद बच्चों ने घरवालों को खाने में सांप होने की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण स्कूल के सामने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे।

सूचना पाकर शिक्षक व स्कूल के अन्य कर्मचारी ताला बंद कर चले गए थे। लगभग पचास बच्चों को करीब चार घंटे तक अस्पताल में रख कर उपचार किया गया। डाक्टरों के अनुसार सभी बच्चे अब स्वस्थ है।

ये भी पढ़ें

Mokama News: गंगा में नहा रहे एक ही परिवार के 5 युवक डूबे, तीन की मौत; मची चीख-पुकार

Patna News: मोकामा में दिल दहला देने वाली घटना, युवती के सिर में मारी 4 गोलियां, पाईन किनारे फेंका शव