Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Government: इन अधिकारियों को मिलेंगे प्रमोशन के अधिक अवसर, ACS ने डेलिगेशन को दिया भरोसा

    Updated: Tue, 27 May 2025 06:33 PM (IST)

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा संघ की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। पदोन्नति महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति और एडीएम स्तर पर पदस्थापन को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों के प्रदर्शन में सुधार और दुर्व्यवहार मामलों की निगरानी पर भी सहमति बनी। आवास और महिला अधिकारियों की सुरक्षा पर विचार किया जाएगा।

    Hero Image
    राजस्व सेवा के अधिकारियों को मिलेंगे प्रोन्नति के अधिक अवसर: दीपक सिंह

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बिहार राजस्व सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया है कि उनकी जायज मांगें मानी जाएंगी। मंगलवार को संघ के प्रतिनिधमंडल से उनकी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि पदोन्नति और महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापन की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडीएम स्तर पर बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों के पदस्थापन के लिए नए पदों के सृजन की मांग को भी उन्होंने स्वीकार किया। विभाग द्वारा सुझाव दिया गया कि अधिकारियों के प्रदर्शन की गुणवत्ता और पारदर्शिता को बेहतर किया जाए, ताकि संघ को अधिक विभागीय समर्थन प्राप्त हो सके।

    विभाग की ओर से कहा गया कि उच्चतर पदों की संख्या में वृद्धि की जा रही है, ताकि सभी अधिकारी अपने सेवा कार्यकाल में उन्नत पदों तक पहुंच सकें।

    अंचल अधिकारियों को अनावश्यक ड्यूटी में न लगाने, न्यायालय दिवस नियत करने, अवकाश नीति में सुधार एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन पर विभाग ने सकारात्मक आश्वासन दिया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इस संवर्ग के अधिकारियों के साथ दुर्व्यहार के मामलों की भी मानिटरिंग होगी।

    आवास एवं महिला अधिकारियों की सुरक्षा की मांग पर भी विचार का आश्वासन दिया गया। बातचीत में विभागीय सचिव जय सिंह, संयुक्त सचिव अनिल कुमार पांडेय, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह एवं आईटी मैनेजर आनंद शंकर एवं संघ की ओर से अध्यक्ष आनन्द कुमार, पुष्कल कुमार, राहुल कुमार, डॉ. हर्षा कोमल, गरिमा गीतिका, रविकांत एवं शिखा सिंह ने हिस्सा लिया।

    comedy show banner
    comedy show banner