Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: पटना से लेकर समस्तीपुर तक Railway का एक्शन, 4 लाख से अधिक लोगों पर शिकंजा; भूलकर भी न करें ये गलती

    Updated: Thu, 16 May 2024 11:43 AM (IST)

    Indian Railway News बिहार में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में रेलवे विशेष टिकट जांच अभियान चला रहा है। इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष 2024 के एक अप्रैल से 14 मई तक अनियमित यात्रा के कुल 4 लाख 87 हजार 600 मामले सामने आए जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 31 करोड़ 55 लाख वसूला गया। रेलवे आगे भी इस अभियान को जारी रखेगा।

    Hero Image
    बिहार के पांच रेल मंडलो में लाखों बेटिकट यात्री धराए (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar News:  पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के फलस्वरूप चालू वित्तीय वर्ष के एक अप्रैल से 14 मई तक अनियमित यात्रा के कुल  4 लाख 87 हजार 600 मामले सामने आए जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 31 करोड़ 55 लाख वसूला गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच अभियान के दौरान दानापुर मंडल में लगभग 1 लाख 23 हजार लोगों को बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करते पकड़ा गया। इनसे दंडस्वरूप लगभग 07.67 करोड़ रूपए रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ । इसी तरह सोनपुर मंडल में एक लाख 12 हजार लोगों से 07.32 करोड़ रूपए, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) मंडल में 86 हजार 500 लोगों से 5.45 करोड़ रूपए दंडस्वरूप प्राप्त हुए ।

    जबकि समस्तीपुर मंडल में एक लाख से अधिक लोगों को बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिसने 7.46 करोड रूपए़ तथा धनबाद मंडल में 65 हजार से अधिक लोगों से 3.69 करोड़ की राशि प्राप्त हुई।

    ये भी पढ़ें

    Manish Kashyap: मनीष कश्यप को गालियां दे रही थी भोजपुरी गायक, फिर हथियार भी दिखाया; अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

    Bihar Politics: अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है? ललन सिंह ने खोल दिया राज; याद दिलाई पुरानी बात