Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के 43,779 सरकारी विद्यालयों में होने जा रहा नया काम, युवाओं के लिए भी सुनहरा अवसर

    पटना के 43779 प्रारंभिक विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है। वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। पुस्तकालयों के निर्माण के लिए 134 करोड़ 34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहले से मौजूद पुस्तकालयों को भी अपग्रेड किया जाएगा और लाइब्रेरियन की नियुक्ति के लिए नई नियमावली जल्द ही लागू की जाएगी।

    By Dina Nath Sahani Edited By: Piyush Pandey Updated: Sun, 08 Jun 2025 03:05 PM (IST)
    Hero Image
    प्रदेश के 43,779 सरकारी विद्यालयों में होने जा रहा नया काम। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश के 43779 प्रारंभिक विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थापना की स्वीकृति मिल गई है। वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है और इसे चालू वित्तीय वर्ष में कार्यान्वित करने को कहा है।

    बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निर्माण निगम (बीएसइआईडीसी) द्वारा नये पुस्तकालयों के लिए हाल का निर्माण कराया जाएगा। इस में 134 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

    बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने समग्र शिक्षाअभियान के तहत प्रारंभिक विद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना के लिए राशि उपलब्ध करायी है। जिन विद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना हेतु हाल का निर्माण कराया जाना है,

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन विद्यालयों को चिह्नित कर सप्ताह भर में सूची देने को कहा गया है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। पहले से जिन विद्यालयोंं में पुस्तकालय है,

    उसे भी अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही संबंधित पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति भी की जाएगी। लाइब्रेरियन की नियुक्ति के लिए नई नियमावली तैयार हो गई है। जून के अंत नियमावली को लागू किया जाएगा।

    फिलहाल नियमावली को स्वीकृति हेतु वित्त विभाग के पास भेजा गया है। लाइब्रेरियन की नई नियुक्ति के लिए पदों का सृजन प्रस्ताव भी वित्त विभाग के पास भेजा गया है।