Independence Day Song: इन भोजपुरी गाने को सुनते ही आपके दिल में बज उठेगी देशभक्ति की गूंज
बिहार के भोजपुरी गानों को देश से लेकर विदेश के लोग पसंद करते हैं। किसी भी क्षेत्र में भोजपुरी गानों का कोई मुकाबला नहीं है। देशभक्ति की ही बात कर ली जाए तो देशभक्ति भोजपुरी गाने देशवासियों में एक अलग ही जोश और जुनून भरते हैं। हम आपको ऐसे ही भोजपुरी देशभक्ति गाने के बारे में बताएंगे जो देशभक्ति की रंग में रंगने पर मजबूर कर देगा।
जागरण डिजिटल डेस्क, पटना: बिहार के भोजपुरी गानों को देश से लेकर विदेश के लोग पसंद करते हैं। किसी भी क्षेत्र में भोजपुरी गानों का कोई मुकाबला नहीं है। देशभक्ति की ही बात कर ली जाए तो देशभक्ति भोजपुरी गाने देशवासियों में एक अलग ही जोश और जुनून भरते हैं। इन गानों को सुनते ही लोगों में उमंग और उत्साह भर जाता है।
गानों की धुन से लोग देशभक्ति के रंग में रंग जाते हैं। आज हमारा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में हम आपको कुछ भोजपुरी देशभक्ति गाने के बारे में बताएंगे, जो देशभक्ति की रंग में रंगने पर मजबूर कर देगा।
'यह मेरा प्यारा इंडिया'
दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। निरहुआ का देशभक्ति गाना सुनने का मजा ही कुछ और है। उनका देशभक्ति गाना 'यह मेरा प्यारा इंडिया' 15 अगस्त 2020 को यूट्यूब पर अपलोड किया है। इस गाने को निरहुआ ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था।
'यह मेरा प्यारा इंडिया' गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाया है। यह गाना भोजपुरी सिनेमा जगत का इतना प्यारा देशभक्ति गीत है, जिसे सुनते ही जोश भर जाएगा।
'तिरंगा झुकने ना देंगे'
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्त जलवा है। उनके नाम से ही गाने वायरल हो जाते हैं। वहीं, बात करें देशभक्ति गानों की तो खेसारी लाल यादव का कोई मुकाबला नहीं। वह निराले अंदाज में एक से बढ़कर एक देशभक्ति गाना गाया है। जिसे दर्शकों ने खुब पसंद किया है।
उन्हीं में से एक 'तिरंगा झुकने ना देंगे' भोजपुरी देशभक्ति गाने में खेसारी का फौजी वाला लुक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। खेसारी लाल यादव ने इस देशभक्ति गाने में जबरदस्त एक्टिंग की है। ये बेहद ही प्यारा भोजपुरी देशभक्ति गाना है। 'तिरंगा झुकने ना देंगे' गाने को 25 जनवरी 2020 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।
'मेरी शान तिरंगा'
तीन साल पहले रिलीज हुए अरविंद अकेला कल्लू के मेरी शान तिरंगा गाने को सुनकर आप देशभक्ति की रंग में सराबोर हो जाएंगे। इस गाने को 13 अगस्त 2029 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस गाने को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। अरविंद अकेला कल्लू ने इस गाने को पूरे जोश, जुनून और जज्बे के साथ गाया है।
'हमारा देशवा महान'
भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे बेहतरीन सिंगर पवन सिंह का गाना कमाल का होता है। पवन सिंह के गाने दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। जैसा उनका नाम है, ठीक वैसे ही उनके गाने किसी पावर से कम नहीं होते हैं। चाहे वो देशभक्ति गीत हो या कोई भी।
उन्हीं में से एक भोजपुरी देभक्ति गीत 'हमारा देशवा महान' पवन सिंह ने खुद गाया है। जिसे लोगों के खुब पसंद किया है। इस गाने को सुनते ही आपके अंदर देशभक्ति का जज्बा जग जाएगा।'हमारा देशवा महान' गाने को 14 सितंबर 2018 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।