यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna News: पटना में यात्रियों से भरी बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ड्राइवर का मर्डर; मची चीख-पुकार
Patna News पटना के जीरो माइल पर यात्रियों से भरी बस पर अपराधियों ने फायरिंग की जिसमें चालक दुष्यंत मिश्रा ...और पढ़ें

HighLights
- पटना में यात्री बस पर फायरिंग के बाद दहशत
- ड्राइवर को मारने आए थे तीन बदमाश
संवाद सूत्र, फुलवारीशरीफ (पटना)। Patna News: पटना के जीरो माइल पर सोमवार की देर शाम यात्रियों से खचाखच भरी बस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इसमें चालक दुष्यंत मिश्रा की मौत हो गई। अपराधियों के फरार होते हीं यात्री भी बस से उतर कर भाग गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से सड़क पर अफरातफरी मच गई थी, इसका फायदा उठाकर अपराधी फरार होने में कामयाब रहे।
सूचना पर एसपी डा के रामदास, दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन खोखे बरामद किए हैं। सदर एसडीपीओ-2 सत्यकाम ने बताया कि कई राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। चालक के शव को एनएमसीएच भेजा गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
तीन की संख्या में थे हत्यारे
यात्री कूदकर बस से भागे
