विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: बिहार मे किसानों के लिए राहत की खबर, इस दिन से प्रदेश में मानसून पकड़ेगा जोर, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 12 Jul 2025 08:57 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jul 2025 09:06 AM (IST)

बिहार में मानसून की धीमी गति से किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई से मानसून फिर से ...और पढ़ें

बिहार में मानसून फिर से सक्रिय होगा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। फाइल फोटो
बिहार में मानसून फिर से सक्रिय होगा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। फाइल फोटो

HighLights

  1. राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
  2. मौसम विभाग का पूर्वानुमान राहत देने वाला है।

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई के शुरुआती 10 दिनों में बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान राहत देने वाला है। चार दिन बाद यानी 16 जुलाई से मानसून जोर पकड़ेगा, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

चार दिनों बाद इन जिलों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 16 जुलाई से मानसून ट्रफ लाइन (दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाओं का अक्षांशीय दबाव) बिहार की ओर बढ़ेगी।

ट्रफ लाइन के सक्रिय होते ही अच्छी बारिश की उम्मीद है। अभी ट्रफ लाइन उत्तर दिशा में स्थित होने के कारण राज्य में बारिश सीमित हो गई है।