Patna News: पटना में इस रूट पर जाम की समस्या हो जाएगी खत्म! डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर तैयार
पटना में एक रूट पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। पटना के कारगिल चौक से साइंस कॉलेज के बीच डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर तैयार है। 2.2 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के शुरू होने से अशोक राजपथ पर यातायात आसान हो जाएगा। 422 करोड़ की लागत से बने इस फ्लाईओवर का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, पटना। कारगिल चौक से पटना साइंस कॉलेज के बीच डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। रात में रोशनी से नहाए फ्लाईओवर की खूबसूरती देखते ही बनती है।
कुल 2.2 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के उद्घाटन का इंतजार हो रहा है। अब जल्द ही इसका लोकार्पण होने की उम्मीद है।
दो लेन वाला यह फ्लाईओवर 65 पिलरों पर टिका है। कुल 422 करोड़ की लागत से निर्मित इस फ्लाईओवर से अशोक राजपथ क्षेत्र में आवागमन में सुविधा मिलेगी।
हमेशा जाम रहने वाले अशोक राजपथ पर गाड़ियां निर्बाध दौड़ेंगी। इसका शिलान्यास चार सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। करीब चार वर्षों में यह बनकर तैयार हुआ है।
जुलाई अंत तक मंदिरी नाला बन जाएगा सड़क
उधर, पटना के मंदिरी नाले काे पाटकर सड़क निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 1289 मीटर लंबे नाले में से 1200 मीटर नाले को ढक्कने का कार्य पूर्ण हो गया है।
इसका निर्माण पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से कराई जा रही है। जुलाई माह के अंत तक इस रोड पर यातायात परिचालन शुरू कराने की तैयारी है।
इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद तीन लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। उत्तरी मंदिरी, दक्षिणी मंदिरी, बापू नगर, चीनाकोठी, क्रश्चियन कालोनी की सहित कई मोहल्ले की तस्वीर बदल जाएगी।
वार्ड संख्या 21, 24, 25, 26 और 27 को के निवासी भी लाभांवित होंगे। शहर के केंद्रीय क्षेत्रों में यातायात की समस्या को कम करने में मदद करेगी।
अब मंदिरी नाला को पार करने के लिए बने पुल-पुलिया को तोड़कर नाले को ढक्कने का काम करना है। इसके समानोंतर में एक ड्रेनेज का भी निर्माण हो रहा है।
नाले को ढक्कर सड़क निर्माण पर 86.98 करोड़ रुपये खर्च होने जा रहा है। इसमें सड़क के नीचे एक ट्विन बैरल आरसीसी बाक्स ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है।
सड़क की चौड़ाई 11 मीटर होगी, जिसमें प्रत्येक दिशा में 5.5 मीटर की दो लेन होंगी। साथ ही, सर्विस ड्रेन, सर्विस रोड यूटिलिटी डक्ट, स्ट्रीटलाइट्स, लैंडस्केपिंग और 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस लेन भी बनाई जा रही है।
इसके निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नेहरुपथ और अशोक राजपथ के बीच यातायात सुगम बन जाएगा। आयकर गोलंबर से सिद्धेश्वरी काली मंदिर तक सड़क निर्माण हो रहा है। नेहरुपथ से अशोक राजपथ सीधे कनेक्टि हो जाएगा तथा फ्रेजरोड और बुद्ध मार्ग पर वाहनों का दबाव घट जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।