यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Covid-19 Patna Cases: पटना में कोरोना का कहर, एक दिन में 10 नए मामले; डॉक्टर-नर्स भी पाए गए पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण की रफ़्तार तेज़ हो गई है। एक दिन में 10 नए संक्रमित मिले हैं जिससे कुल संख्या 46 ...और पढ़ें

HighLights
- बख्तियारपुर तक पहुंचा कोरोना का संक्रमण
- निजी पैथोलॉजी में भी आरटी-पीसीआर जांच शुरू
जागरण संवाददाता, पटना। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने लगी है। 23 मई को पहली बार दो मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 10 नए संक्रमित मिले।
इसके साथ ही अबतक मिले संक्रमितों की संख्या 46 हो गई है। हालांकि, इनमें से किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई और अबतक 17 मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो चुके हैं। अब कोरोना का संक्रमण बख्तियारपुर जैसे प्रखंडों तक पहुंच गया है।
निजी पैथोलॉजी ने भी शुरू की आरटी-पीसीआर जांच
