Patna New DM: कौन हैं पटना के नए DM साहब? राजधानी में पहले भी कर चुके हैं काम... की है इतनी पढ़ाई
Bihar IAS Transfer बिहार में सरकार में उलटफेर को लेकर जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच सरकार ने कई आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की जगह सरकार ने नगर निगम के पूर्व आयुक्त शीर्षत कपिल अशोक को पटना का नया डीएम बना दिया है। वहीं डॉ. नवल किशोर चौधरी भागलपुर के डीएम बनाए गए हैं।

जागरण टीम, पटना/भागलपुर। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक बिहार की राजधानी पटना के नए डीएम होंगे। वे महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिरज गांव के रहने वाले हैं। बी टेक एग्रीकल्चर से करने के बाद एमएससी दिल्ली से की।
पिता बायो साइंस रिसर्च लैब में जेई थे। बैंक में भी कुछ दिन अशोक काम कर चुके हैं। इसी क्रम में यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बने। 2016 से 17 तक ये पटना के नगर आयुक्त भी रह चुके हैं।
इसके बाद अशोक मधुबनी और मोतिहारी के डीएम रहे। पत्नी तेजस्विनी भी एम टेक हैं। कपिल को कविता और क्रिकेट से काफी लगाव है। इससे पहले, अशोक कारा एवं सुधार सेवा के महानिरीक्षक (जेल आइजी) थे।
डॉ. नवल किशोर चौधरी बने भागलपुर के डीएम
डॉ. नवल किशोर चौधरी भागलपुर के डीएम बनाए गए हैं। डॉ. चौधरी गोपालगंज के डीएम थे। उनका तबादला भागलपुर किया गया है। भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन को मुजफ्फरपुर का डीएम बनाया गया है। वे भागलपुर में तीन साल 25 दिन तक डीएम रहे।
कई अधिकारियों का तबादला
गौरतलब है कि बिहार में सरकार में उलटफेर को लेकर जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच सरकार ने कई आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की जगह सरकार ने नगर निगम के पूर्व आयुक्त शीर्षत कपिल अशोक को पटना का नया डीएम बना दिया है।
पटना डीएम चंद्रशेखर को जीविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके पास पथ विकास निगम के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।
पटना डीएम सहित कुल छह आइएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक, रजनीकांत को लखीसराय का डीएम नियुक्त किया गया है। जबकि गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी को भागलपुर का डीएम बनाया गया है।
भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन को मुजफ्फरपुर का डीएम बनाया गया है।मुख्यमंत्री के आप्त सचिव मकसूद आलम को गोपालगंज का डीएम बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- Bihar IAS Transfer: सियासी हलचल के बीच बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के DM बदले
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar : ललन की विदाई से गवर्नर की टी-पार्टी तक... 11 प्वाइंट में समझें कैसे बदली बिहार की सियासी हवा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।