विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले Vikas Divyakirti के Drishti IAS पर लगी सील, अब Khan Sir के कोचिंग सेंटर पर लटका मिला ताला; पटना में हलचल

Published: Wed, 31 Jul 2024 01:50 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के कोचिंग सेंटर हादसे के बाद पटना में जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है। डीएम ने सभी कोचिंग संस्थानों ...और पढ़ें

मशहूर टीचर खान सर और दृष्टि आईएएस कोचिंग के मालिक विकास दिव्यकीर्ति (फाइल फोटो)
मशहूर टीचर खान सर और दृष्टि आईएएस कोचिंग के मालिक विकास दिव्यकीर्ति (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मशहूर टीचर खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट पर लटका ताला
  2. खान सर आज एसडीओ को दिखाएंगे संस्थान के कागजात
  3. पटना में आज भी चल रहा कोचिंग संस्थानों का सत्यापन

जागरण संवाददाता, पटना। दिल्ली के कोचिंग संस्थान में हादसे के बाद पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था, निबंधन समेत छह बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पहले दिन 30 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया।

इसी क्रम में सदर एसडीओ श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर के नेतृत्व में टीम ने खान सर के 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' की (Khan Sir Patna Coaching Institute) जांच भी की गई। जांच में कुछ कमियां पाई गई।

खान सर ने दी छुट्टी

निरीक्षण के बाद उन्होंने अपनी कोचिंग में बुधवार को छुट्टी दे दी। उन्होंने सदर एसडीओ को सारे कागजात दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

कोचिंग संस्थान में क्या कमी मिली?

एसडीओ ने बताया कि इनके कोचिंग में जगह के अनुपात में छात्रों की संख्या ज्यादा है। फायर एनओसी, निबंधन समेत अन्य बिंदुओं पर उन्हें कागजात दिखाने को कहा गया है। आज वे कार्यालय आएंगे।

एसडीओ ने बताया कि अभी किसी भी कोचिंग संस्थान पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। सभी को व्यवस्थागत सुधार का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद डीएम के स्तर से अगला फैसला होगा।

बता दें कि कोचिंग संस्थानों में बिहार कोचिंग एक्ट के प्रविधानों को लागू करने के मुद्दे पर डीएम आज कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं।

दिल्ली में सील हुआ विकास दिव्यकीर्ति का कोचिंग सेंटर

बता दें कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट में चल रहे सेल्फ स्टडी सेंटर में डूबने से दो छात्रा व एक छात्र की मौत की घटना के बाद नगर निगम ने मुखर्जी नगर में बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम ने राजधानी दिल्ली की फेमस आईएएस कोचिंग एकेडमी में शामिल दृष्टि आईएएस (मेसर्ज दृष्टि-द विजन) के नेहरू विहार स्थित बड़े सेंटर को सील कर दिया। इस कोचिंग सेंटर के मालिक विकास दिव्यकीर्ति हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें- 'जूनियर को बर्खास्त किया, सीनियर MCD अधिकारियों का क्या?' दिल्ली कोचिंग सेंटर मौत मामले में हाईकोर्ट की खरी-खरी

ये भी पढ़ें- Patna Coaching Institutes: पटना में बिना निबंधन चल रहे कई कोचिंग संस्थान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल