Patna Jagran Forum 2025: जागरण फोरम में होगी विकसित बिहार की बात, CM नीतीश कुमार; नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रखेंगे अपने विचार
Patna Jagran Forum 2025 बिहार के भविष्य की दिशा का निर्धारण करने के लिए 2 अगस्त 2025 को दैनिक जागरण ने एक ऐसा मंच तैयार किया है। जहां पर सभी पार्टी के लोग एकसाथ बैठकर बिहार की बेहतरी से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही भारत की प्रगति में बिहार का क्या योगदान होगा इस पर भी चर्चा होगी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के भविष्य की दिशा का निर्धारण करने के लिए 2 अगस्त 2025 को दैनिक जागरण ने एक ऐसा मंच तैयार किया है। जहां पर सभी पार्टी के लोग एकसाथ बैठकर बिहार की बेहतरी से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही भारत की प्रगति में बिहार का क्या योगदान होगा इस पर भी चर्चा होगी। ये कार्यक्रम पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से शाम 7.30 बजे रहेगा।
इस मंच पर सभी लोग अपने विचार, विकास की नई दिशाओं पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के मुद्दों-समस्याओं और प्रगति की नई राहों पर लोगों की राय भी ली जाएगी। इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने विचारों से सभी को अवगत कराएंगे।
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के पथ पर बढ़ते कदम और इसमें भारत सरकार के योगदान पर विचार रखेंगे। साथ ही बिहार से जुड़े अपने लंबे कार्यकाल के अनुभवों को साझा करेंगे।
सीएम के अलावा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बिहार सरकार के लोक कल्याण के लिए किए गए कामों की बारे में जानकारी देने के साथ अपने विचार साझा करेंगे। वहीं, केन्द्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान भी बिहार के विकास पर अपनी बात कहेंगे।
इस मंच पर सिर्फ पक्ष ही नहीं विपक्ष की भी बात होगी। विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी बिहार में सुधारों की वकालत करेंगे। बिहार में किन मामलों में ध्यान देने की आवश्यकता है, वह इस पर भी चर्चा करेंगे।
बिहार की प्रगति: राज्य के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में क्या कदम उठाए जा सकते हैं।
भारत में बिहार का योगदान: बिहार कैसे देश की प्रगति में योगदान कर सकता है।
शिक्षा और उद्योग: शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में बिहार को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे: राज्य के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा और उनके समाधान के लिए सुझाव।
Jagran Forum 2025 : SIR पर बिहार की जनता किसके साथ? Bihar Election | Nitish Kumar | Conclave #JagranForum2025 #ViksitBihar@IPRDBihar pic.twitter.com/2z7bRMMEBX
— Dainik Jagran (@JagranNews) August 1, 2025
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।