Patna Jagran Forum 2025: 'रीजनल पार्टी घरवाले संभालते हैं?' JDU सांसद बोले- नीतीश जी बताएंगे; उनके नेतृत्व में ही लड़ेंगे चुनाव
पटना में जागरण फोरम (Patna Jagran Forum 2025) में JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सांसद संजय झा और रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने भाग लिया। संजय झा ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया और कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अल्पसंख्यक वोटरों को जोड़ने की बात कही और सीटों के बंटवारे पर अपनी राय दी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना में आज दैनिक जागरण का एक विशेष मंच 'जागरण फोरम' (Patna Jagran Forum 2025) सजाया गया है। जिसमें बिहार के तमाम राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता अपनी बात रख रहे हैं। इसी कड़ी में JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, JDU सांसद संजय झा और RLM सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने भी अपनी बात कही।
जदयू का भरोसा नीतीश पर है या एनडीए पर? इस सवाल का जवाब देते हुए जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा कि 20 साल के शासन में जो उनको मिला, वो तो 10-15 साल गड्ढा भरने में ही लग गए, ये ठीक करते-करते बिहार को यहां तक पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि नीतीश खुद एक इंजीनियर हैं, जिन्होंने अपने काम से बिहार को आगे बढ़ाया है। नीतीश पर तो हमेशा भरोसा रहेगा। नीतीश ही हमें सिखाए कि बिहार के लोगों को बिहारी बोलने पर अभिमान है। बजट में बिहार के बजट को लेकर विपक्ष भी परेशान है। नीतीश के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और बिल्कुल स्थिरता के साथ सरकार चलेगी।
अल्पसंख्यक वोटरों को जोड़ने की कोशिश के सवाल पर संजय झा ने कहा कि वक्फ में भी गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए दुआ करते हैं। अल्पसंख्यक वोटर को जोड़ने की कोशिश होती है। सीटों की बात करें तो अगर बीजेपी को 40 आएंगी तो जदयू को भी इतनी ही आएंगी... ना कि बीजेपी को 80 आए और जदयू को 40 आ जाएं, ऐसा नहीं होगा। दिल्ली से आए लोगों को मैं कहूंगा कि एक बार म्यूजियम जरूर जाएं... क्यों देश में ऐसा म्यूजियम नहीं है?
जाति की राजनीति पर बोले JDU अध्यक्ष
राजनीति के लिए जातीयकरण जरूरी क्यों है? इस सवाल पर JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जहां तक जाति की बात है, 55 वर्षों तक केंद्र में विपक्ष की सरकार रही, लेकिन जो सबसे निचले पायदान पर व्यक्ति है, उस पर कोई परिवर्तन नहीं है। नीतीश जी विकास का कार्य करने से जातिवाद बहुत हद तक हटा है। समाज में 2005 से पहले जाति को लेकर तनाव पैदा किया गया, सार्वजनिक मंच से कहा गया था भूरा बाल साफ करो।
हम मजबूत साझेदार; सीटों पर चर्चा नहीं करेंगे: RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा
वहीं RLM सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि अगर लड़का-लड़की एक कॉलेज में पढ़ते हैं, अगर प्यार हो जाता है तो वहां जातिवाद कहां है? जातिवाद की जकड़न हम राजनीतिज्ञ लोग बना कर रखे हैं। अगर हमारे वंचित समाज के लोग बड़ा बनाते हैं तो क्या वो जाति का ख्याल रखता हैं क्या?
इसके अलावा छोटे दलों की पहचान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जिस गठबंधन में हैं, उन सभी की सीटों को हम अपनी ही सीट मानते हैं, छोटा दल कोई नहीं है। इस चुनाव में आप अपनी पार्टी को कहां देखते हैं? वहीं, चुनाव में पार्टी की स्थिति पर उन्होंने कहा कि हम मजबूत साझेदार रहेंगे। सीटों पर चर्चा का विषय नहीं है, हम इस पर सार्वजनिक मंच पर चर्चा नहीं करेंगे।
नीतीश के बाद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का क्या होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा नीतीश कुमार सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में काम करें और आगे भी काम करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।