विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक का मामला: पटना हाई कोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:18 PM (IST)

पटना हाई कोर्ट ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के नाम पर सीतामढ़ी में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक के मामले में बिहार सरकार से जवाब तलब किया है।

सीतामढ़ी में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक का मामला: पटना हाई कोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब

सीतामढ़ी में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक का मामला: पटना हाई कोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब

HighLights

  1. पटना हाई कोर्ट ने सीतामढ़ी जमीन बैन पर सरकार से जवाब मांगा।

  2. ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के लिए लगी थी रोक।

  3. सरकार को 12 अक्टूबर तक स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश।

विधि संवाददाता, पटना। पटना हाई कोर्ट ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के नाम पर सीतामढ़ी क्षेत्र की जमीनों के हस्तांतरण (खरीद-बिक्री) पर लगाई गई पूर्ण रोक के मामले में बिहार सरकार से जवाब तलब किया है।

न्यायाधीश अजीत कुमार की एकल पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को 12 अक्टूबर तक स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

याचिकाकर्ता वैद्यनाथ हाथी की ओर से दायर सिविल रिट याचिका का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत चौधरी ने अदालत को बताया कि प्रशासन ने बिना किसी विस्तृत जमीनी मूल्यांकन या सामाजिक प्रभाव का आकलन किए, पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है।

उन्होंने ने बताया कि जमीन के वैधानिक मालिक होने के बावजूद स्थानीय लोग अपने आपातकालीन खर्चों और वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए जमीन बेचने से वंचित हैं। सब-रजिस्ट्रार, सीतामढ़ी के पास आवश्यक दस्तावेज जमा होने के बाद भी रजिस्ट्री प्रक्रिया बाधित है।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि यह पूरी भूमि मुख्य रूप से कृषि योग्य है। खेती पर निर्भर स्थानीय आबादी के सामाजिक और आर्थिक हितों को ध्यान में रखे बिना यह नीतिगत फैसला लिया गया है।

याचिका में राज्य सरकार के इस शहरी विकास संबंधी नीतिगत फैसले पर कानून के तहत पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया है।

अदालत ने याचिकाकर्ताओं की शिकायतों पर ध्यान देते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह अगली सुनवाई तक इस समस्या के समाधान के लिए बनाई गई व्यवस्था प्रस्तुत करे।

कोर्ट ने जिला रजिस्ट्रार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि जमीन बेचने के इच्छुक लोग किन कानूनी प्रक्रियाओं या व्यवस्थाओं के तहत अपनी जमीन का हस्तांतरण कर सकते हैं।

मामले में राज्य सरकार के अधिवक्ता को अगली तारीख तक विस्तृत निर्देश प्राप्त करने का आदेश दिया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।

यह भी पढ़ें- पटना हाई कोर्ट से SBI को झटका, मेडिकल लीव पर निकाले गए डिप्टी मैनेजर की वापस होगी बहाली

यह भी पढ़ें- 'शादी का सबूत कहां है?' पटना हाई कोर्ट ने 20 साल पुराने दहेज केस में पलटा फैसला, आरोपी की 5 साल की सजा रद