आसमान से दिखा पटना का खूबसूरत नजारा: हेली जायराइड का बढ़ा क्रेज, अब तक 360 लोगों ने की सैर
हेली टूरिज्म के तहत पटना में शुरू हुई हेली जायराइड लोगों को खूब पसंद आ रही है, अब तक 476 बुकिंग हुई हैं और 360 लोग पटना व गंगा का हवाई नजारा देख चुके हैं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
पटना में हेली जायराइड को मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस।
अब तक 476 बुकिंग, 360 पर्यटक कर चुके हवाई सैर।
पर्यटकों को पटना और गंगा का विहंगम नजारा पसंद।
राज्य ब्यूरो, पटना। पटना को आसमान से देखने का रोमांच लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हेली टूरिज्म के तहत शुरू की गई हेली जायराइड के लिए अब तक 476 बुकिंग हो चुकी हैं।
इनमें 360 लोग हेलीकाप्टर से पटना की सैर भी कर चुके हैं। हेली जायराइड में पर्यटकों को पटना और गंगा का विहंगम नजारा देखने का मौका मिलता है। जमीन से परिचित शहर को आसमान से देखना लोगों के लिए नया अनुभव बन रहा है।
हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते ही पटना का विस्तृत दृश्य और गंगा की धार पर्यटकों को आकर्षित करती है। परिवारों और युवाओं में इसका खासा उत्साह देखा जा रहा है। पहली बार हेलीकॉप्टर की सवारी करने वाले लोगों के लिए भी यह यादगार अनुभव बन रहा है।
कुछ मिनटों की उड़ान में पटना को एक अलग नजरिए से देखने का मौका मिल रहा है। राज्य सरकार पर्यटन को नए अनुभवों से जोड़ने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में हेली टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।
पर्यटकों को नया अनुभव
हेली जायराइड को मिल रहा बेहतर रिस्पांस इस बात का संकेत है कि पर्यटक अब केवल पर्यटन स्थल देखने के बजाय नए अनुभव भी चाहते हैं।
अब तक 476 बुकिंग और 360 यात्रियों के सफर से सेवा की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आने वाले समय में राज्य के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी ऐसे हवाई पर्यटन से जोड़ने की संभावना है। इससे बिहार के पर्यटन को नया आकर्षण मिल सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।