रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, पटना में शुरू हुई एसी ई-पिंक बस सेवा
रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार में महिलाओं के लिए पांच एसी ई-पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है, जो पटना और आसपास के शहरों को जोड़ेंगी।

ई-पिंक बस सेवा। (जागरण)
HighLights
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए पांच एसी पिंक बसें शुरू।
पटना से पालीगंज और बिहटा रूट पर करेंगी परिचालन।
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत मिलीं ये बसें।
राज्य ब्यूरो, पटना। रक्षाबंधन को लेकर सरकार के स्तर से महिलाओं के लिए खास पहल की गई है। उनके सुविधायुक्त परिवहन के लिए खासतौर से एसी पिंक बस का परिचालन शुरू किया गए है।
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत बिहार को एसी युक्त इलेक्ट्रिक बसे मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इनमें पांच बसे अब राजधानी पटना और इसके आसपास के शहरों को जोड़ते हुए महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक बस का संचालन शुरू हो गया है।
ये सभी बस लो फ्लोर और बैटरी चालित हैं, जिससे महिलाओं को आराम के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है।
पथ परिवहन निगम के अनुसार, इन पांच एसी ई-पिंक बसों में से दो-दो बसें पटना से पालीगंज और बेली रोड के रूट पर चल रही हैं, जबकि एक बस पटना से बिहटा की ओर जा रही है।
पथ निर्माण निगम के मुताबिक, बिहार को कुल 400 एसी इलेक्ट्रिक बसे मिलनी हैं, जिनमें से 50 पिंक बसें महिलाओं के लिए विशेष रूप से संचालित की जाएंगी।
एसी सुविधा के कारण गर्मी के मौसम में भी महिलाओं का सफर आरामदायक रहेगा। वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में 100 पिंक बसें पहले से संचालित हो रही हैं।
एसी बस का किराया एक नजर में
पटना से पालीगंज रूट(अप): 121 रुपये
- दुल्हिन बाजार:108 रुपये
- बिक्रम: 84 रुपये
- नौबतपुर:70 रुपये
- दानापुर रेलवे स्टेशन: 40 रुपये
पालीगंज से पटना (डाउन):
- दुल्हिन बाजार:14 रुपये
- बिक्रम: 38 रुपये
- नौबतपुर:51 रुपये
- दानापुर रेलवे स्टेशन: 82 रुपये
- गांधी मैदान: 121 रुपये
पटना से बिहटा आईआईटी के लिए सेवा
कारगिल चौक से मल्टीमॉडल हब, इनकम टैक्स चौराहा: 13-13 रुपये सचिवालय, चिड़ियाघर :18 रुपये, गोला रोड: 24 रुपये, सगुना मोड़ : 37, दानापुर रेलवे स्टेशन:42, शिवाला मोड़:55, हंगामा वाटर पार्क:66, बिहटा और बिहटा आईआईटी-72 रुपये।