विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna News: पटना जिले का 22 योजनाओं से होगा विकास, महादलित परिवारों को मिलेगा खास लाभ

Published: Tue, 15 Apr 2025 03:56 PM (IST)

पटना जिले में महादलित परिवारों के कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही 22 योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने ...और पढ़ें

पटना जिले का 22 योजनाओं से होगा समग्र विकास
पटना जिले का 22 योजनाओं से होगा समग्र विकास

HighLights

  1. पटना जिले का 22 योजनाओं से होगा समग्र विकास
  2. 1941 टोले में लाभार्थियों को दिया जाएगा योजनाओं का लाभ
  3. कई योजनाएं पहुंचाई जाएंगी वंचितों के बीच

जागरण संवाददाता, पटना। सरकार द्वारा महादलित परिवारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने और कोई कमी हो तो दूर करने की मंशा है। महादलित परिवारों की सरकार से और क्या-क्या अपेक्षा है उससे सरकार को अवगत कराया जाना है। योजनाओं और लाभार्थियों के बीच की दूरी को मिटाना है।

उक्त बातें जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने फुलवारीशरीफ के कुरकुरी महादलित टोला में डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत जरूरतमंदों को चश्मा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और श्रमिक कार्ड समेत 22 योजनाओं का लाभ वितरण के मौके पर कही।

जिलाधिकारी ने कहा कि सुबह से ही काउंटर पर पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आइसीडीएस, जीविका के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया। स्पाट पर पंजीजियन कराकर निराकरण कराया गया।

भूमिहीन और आवासीय जरूरत की पहचान

स्थानीय लोगों के बीच जिलाधिकारी ने संवाद कर प्रमुख समस्याओं की पहचान की। डीएम ने बताया कि भूमिहीन और आवासीय समस्या की पहचान की गई है। जमीन उपलब्ध कराने के साथ आवास की योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 19 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। लगभग दो महीना में पटना जिला के सभी 1,941 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में शिविरों के माध्यम से लाभुकों को योजनाओं से लाभ दिया जाएगा।

शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि से जीवन में सुधार

डीएम ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार के प्रयासों ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कम्प्यूटर, व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि हुई है।

सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर से सफलता मिल रही है। बीते 15 सालों में विद्युत में सुधार , संपर्क पथों का निर्माण और लड़कियां शिक्षा क्षेत्र में काफी आगे बढ़ी है। मुख्यमंत्री बालक/बालिका साइकिल योजना, पोशाक योजना साक्षरता दर बढ़ा है।

जाति आधारित गणना के अनुसार, महिलाओं की साक्षरता 73 प्रतिशत है, जो वर्ष 2011 की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्शाती है। शराब बंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है।

लिंग भेद में कमी और भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है।

सौर ऊर्जा से गांव होंगे जगमग

जिलाधिकारी ने बताया कि सौर ऊर्जा के प्रयोग से गांव रौशन हुई हैं। हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नाली उपलब्ध कराई गई है। गांव में हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों, सतत जीविकोपार्जन योजना तथा जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

दो साल में काफी बड़ी संख्या में शिक्षक, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, अमीन, लिपिक, अधिकारी इत्यादि ने योगदान दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों में बहाली हो रही है।

ये भी पढ़ें- Patna News: कोलकाता-चेन्‍नई से बेहतर पटना की ट्रैफिक व्‍यवस्‍था! सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात

ये भी पढ़ें- Patna News: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को लेकर आ गया एक और अपडेट, यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया अहम फैसला