Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट पक्षी से टकराई, बाल-बाल बची 175 यात्रियों की जान; कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 11:02 AM (IST)

    पटना से दिल्ली जा रही उड़ान IGO5009 को उड़ान भरने के तुरंत बाद बर्ड हिट का सामना करना पड़ा। रनवे पर मृत पक्षी के टुकड़े मिले। इंजन में कंपन की शिकायत के बाद पायलट ने पटना वापस लौटने का अनुरोध किया। विमान सुरक्षित रूप से रनवे 07 पर उतरा और सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रशासन और विमानन अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    पटना-दिल्ली उड़ान IGO5009 बर्ड हिट के बाद सुरक्षित लैंडिंग। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना से दिल्ली जा रही उड़ान IGO5009 को आज सुबह 8:42 बजे (0312 UTC) रनवे 07 से उड़ान भरने के तुरंत बाद बर्ड हिट की घटना का सामना करना पड़ा।

    रनवे के निरीक्षण के दौरान एक मृत पक्षी के टुकड़े पाए गए। इसकी सूचना एप्रोच कंट्रोल यूनिट के माध्यम से विमान को दी गई। विमान में 175 यात्री सवार थे

    विमान में एक इंजन में कंपन की शिकायत के बाद, पायलट ने पटना वापस लौटने का अनुरोध किया। स्थानीय स्तर पर स्टैंडबाय घोषित किया गया और विमान सुबह 9:03 बजे (0333 UTC) रनवे 07 पर सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशासन और विमानन अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    पायलट की सूझबूझ से सुबह 8:42 बजे उड़ान भरने के 20 मिनट बाद, 9:03 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 6 क्रू मेंबर सहित 175 यात्री सवार थे। घटना के बाद डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं।

    टेकऑफ के बाद विमान थोड़ी ऊंचाई पर पहुंचा ही था कि एक पक्षी इंजन के रास्ते में आ गया। पायलट को इंजन में थरथराहट महसूस हुई और काकपिट में तकनीकी खराबी का संकेत मिला।

    पायलट ने तुरंत एटीसी को सूचित कर विमान को पटना लौटाने की अनुमति मांगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने रनवे खाली कराया और 20 मिनट बाद विमान सुरक्षित उतर गया। यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।

    यात्रियों ने बताया कि टेकऑफ के बाद विमान में कंपन और इंजन से असामान्य आवाजें सुनाई दीं। इससे यात्रियों में डर फैल गया। लैंडिंग के बाद यात्रियों को आगमन क्षेत्र में ले जाया गया और दोबारा चेक-इन कराया गया।

    यात्री आकाश ने बताया कि हाल के विमान हादसों के बाद ऐसी घटनाएं डर पैदा करती हैं। जांच में रनवे पर मृत पक्षी के टुकड़े, पंख और इंजन में अवशेष मिले, जिससे बर्ड हिट की पुष्टि हुई।

    इंजीनियरों ने विमान को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन शाम 7 बजे तक मरम्मत पूरी नहीं हो सकी। विमान के ग्राउंडेड होने से यात्री सात घंटे से अधिक समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

    165 में से कुछ यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स के लिए दूसरे विमानों से दिल्ली भेजा गया। 14 यात्रियों ने लंबे इंतजार के बाद टिकट रद्द कराए। कुछ यात्रियों के परिजन एयरपोर्ट पहुंचे और विमानन कंपनी पर दबाव बनाया।

    पटना एयरपोर्ट के निदेशक कृष्ण कुमार नेहरा ने कहा कि उड़ान के बाद पायलट को इंजन में कंपन महसूस हुआ। उन्होंने विमान लौटाने की अनुमति मांगी और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। रनवे पर मृत पक्षी के अवशेष मिले, जिससे बर्ड हिट की पुष्टि हुई।

    comedy show banner
    comedy show banner