विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna: मसौढ़ी में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Published: Sat, 20 Jul 2024 11:50 AM (IST)

Patna Crime News बिहार में आए दिन हत्‍या गोलीबारी की वारदात सामने आ रही हैं। हाल के दिनों पटना जिले ...और पढ़ें

Patna Crime: मृतक अभय सिंह की फाइल फोटो
Patna Crime: मृतक अभय सिंह की फाइल फोटो

HighLights

  1. दुकान बंद कर घर जा रहा था व्यवसायी
  2. स्‍वजन बोले- किसी से कोई विवाद नहीं था
  3. पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किए

संवाद सहयोगी, मसौढी। लहसूना थाना के उसमानचक गांव के 40 वर्षीय एक लोहा व्यवसायी की शुक्रवार की शाम अपराधियों ने उनके घर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी।

वे अपनी दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। बाद में स्वजन और ग्रामीण उन्हें एसडीएच ले गए और फिर चिकित्सकों की सलाह पर स्वजन उन्हें पटना ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

पहले से घात लगाए हुए थे अपराधी

इधर सूचना पाकर मौके पर लहसूना थाना पुलिस व एसडीपीओ पहुंच मामले की छानबीन कर रहे थे। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल सका था।  जानकारी के मुताबिक, उसमानचक ग्रामवासी स्वर्गीय बाबूलाल सिंह के पुत्र अभय सिंह ने मसौढी थाना के मंडप-मस्जिद रोड में लोहे के एंग्गल पट्टी की एक बड़ी दुकान खोल रखी थी।

वे रोज की भांति शुक्रवार की शाम भी अपनी दुकान बंद कर अपनी बुलेट बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उसमानचक गांव से करीब दो सौ मीटर पहले ही मसौढी-दहीभता-उसमानचक रोड स्थित पैक्स गोदाम के पास पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें पांच-सात गोली मार दी।

फायर‍िंंग करते हुए भाग निकले अपराधी

गोली उनके पेट के दोनों तरफ लगी थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए अपनी बाइक से कोरियावां गढ की ओर भाग निकले। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल सका था। स्वजनों के मुताबिक उनका किसी से कोई विवाद नहीं था।

इधर, पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि अभय सिंह की पत्नी पटना में रहकर अपने पुत्र को पढाती हैं और अक्सर गांव उसमानचक भी आती जाती हैं। स्वजन के मुताबिक शनिवार को अभय सिंह का पहिरोपना था और उनकी पत्नी शुक्रवार को ही गांव आनेवाली थीं, लेकिन किसी कारण से वह गांव नहीं लौट सकी थीं।

एसडीपीओ नभ वैभव ने बताया कि फिलहाल अभय सिंह की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पटना से एसएफएल व डाग स्क्वाड की टीम आ रही है। टीम की जांच के बाद इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

अपराधियों ने अभय सिंह को कितनी गोली मारी यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। अपराधियों ने ना तो उनसे उनकी रकम लूटी और ना ही उनकी बाइक ही।

यह भी पढ़ें - 

Bihar News: यौन शोषण मामले में पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर धमकी देने का आरोप, पीड़‍िता ने कोर्ट में दाख‍िल की अर्जी

Jitan Sahani Murder Case: जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।