Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Police: पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए विशेष आवासीय स्कूल, जल्द बनेगा डीपीआर

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 05:44 PM (IST)

    बिहार पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए विशेष आवासीय स्कूल जल्द बनेगा जिसके लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा। विधानमंडल सत्र की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और जिलों में विशेष कोषांग बनाया गया है। पिछले महीने 26 सिपाहियों की अनुकंपा नियुक्ति हुई और पुलिस सहायता कल्याण कोष से कई लाभार्थियों को राशि दी गई।

    Hero Image
    पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए विशेष आवासीय स्कूल, जल्द बनेगा डीपीआर

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के पुलिसकर्मियों (Bihar Police) के बच्चों के लिए विशेष आवासीय स्कूल की स्थापना का काम जल्द शुरू होगा। इसकी सैद्धांतिक सहमति मिल गई है, अब जल्द ही डीपीआर बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

    पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बजट, अपील व कल्याण के एडीजी कमल किशोर सिंह ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि पहले पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए श्रीकृष्ण विद्यालय था जो राज्य बंटवारे के बाद झारखंड के हिस्से चला गया। इसी तर्ज पर बिहार पुलिस के कर्मियों के बच्चों के लिए विशेष स्कूल स्थापित किया जाएगा।

    यह स्टेट ऑफ स्कूल आर्ट होगा यानी इसके निर्माण में अत्याधुनिक तकनीक और गुणवत्ता का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्कूल के निर्माण के लिए एडसेल कंपनी का बतौर कंसल्टेंट सहयोग लिया जाएगा।

    मानसून सत्र में पुलिस से जुड़े त्वरित जवाबों के लिए विशेष कोषांग:

    एडीजी केके सिंह ने बताया कि बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसकी सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विधानमंडल सत्र के दौरान पुलिस से जुड़े सवालों के त्वरित जवाब के लिए मुख्यालय की तर्ज पर जिलों में भी विशेष कोषांग बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि पिछले एक माह में 26 सिपाहियों की अनुकंपा पर नियुक्ति की गई है। वहीं पुलिस सहायता कल्याण कोष से छह लाभार्थियों को पांच लाख जबकि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के रूप में 203 आवेदकों को एक करोड़ 34 लाख 51 हजार से अधिक की राशि दी गई है।