Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे गांधी सेतु, भागे-भागे आए अधिकारी; मेगा ब्रिज को लेकर लिया अपडेट

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 06:51 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी सेतु के समानांतर बन रहे 14.5 किमी लंबे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करें ताकि गांधी सेतु पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिले। इस पुल से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यातायात सुगम होगा खासकर मुजफ्फरपुर सारण और वैशाली जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।

    Hero Image
    गांधी सेतु के समानांतर बन रहे पुल का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को गांधी सेतु के समानांतर बन रहे मेगा ब्रिज का मौके पर जाकर अपडेट लिया। इस पुल की लंबाई 14.5 किमी है और दोनों तरफ आठ लेन का एप्रोच रोड बनाया जा रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कहा कि पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि गांधी सेतु पर अत्यधिक ट्रैफिक दबाव की वजह से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिले।

    इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच यातायात व्यवस्था और सुगम हो जाएगी। मुजफ्फरपुर, सारण तथा वैशाली जिले के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वह इसके निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे हैं। जल्द से जल्द इस पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में पुल के एप्रोच रोड को भी देखा। हाजीपुर के सैफपुर में पाया नंबर नौ के पास रूककर अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

    पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    मुख्यमंत्री के निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव डॉ. संदीप कुमार आर पुडलकट्टी तथा कई अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।