नीतीश सरकार ने BAS के 9 अधिकारियों को दी नई जिम्मेवारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
बिहार प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं जिसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। इसके साथ ही श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाएँ प्रदान करने के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारियों को भागलपुर और बांका में प्रतिनियुक्त किया गया है।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा (Bihar Administrative Service) के नौ अधिकारियों को नई जिम्मेवारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।
सारण में बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में तैनात चित्रगुप्त कुमार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, पटना, मुजफ्फरपुर के निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम संजय कुमार को अपर समाहर्ता विभागीय जांच, मुजफ्फरपुर, वरीय उप समाहर्ता, गोपालगंज, शिवम गुप्ता को भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।
बेतिया सदर, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे ओम प्रकाश को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सारण, वैशाली की वरीय उप समाहर्ता दीपिका कश्यप को भूमि सुधार उप समाहर्ता हाजीपुर सदर, निदेशक लेखा प्रशासन, सारण, शिव कुमार पंडित को अपर समाहर्ता विभागीय जांच सारण, वरीय उप समाहर्ता, बक्सर सौरव आलोक को जिला पंचायती राज अधिकारी पश्चिमी चंपारण बनाया गया है।
वरीय उप समाहर्ता, नालंदा प्रणव कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता, दाउदनगर तथा संयुक्त सचिव गन्ना उद्योग विभाग श्रीप्रकाश को पर्यटन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।
श्रावणी मेला को ले बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसर प्रतिनियुक्त
श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों व श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को केंद्र में रख बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों को भागलपुर व बांका समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।