Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म 10 पर पुलिस ने खोला एक बैग, अंदर जो मिला... उससे उड़ गए हर किसी के होश!

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 06:26 PM (IST)

    पटना जंक्शन पर रेल पुलिस ने एक युवक को बंदूक और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। भोजपुर निवासी राजकिशोर यादव के पास से जाली लाइसेंस भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसने दलाल के माध्यम से लाइसेंस बनवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और दलाल की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    पटना जंक्शन पर बैग में मिली बंदूक, एक गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, पटना। रेल पुलिस ने चेकिंग के दौरान पटना जंक्शन (Patna Junction) के प्लेटफॉर्म नंबर दस के गेट के पास से एक बैग में रखी हुई बंदूक के अलग-अलग पार्ट और सात गोलियों के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसकी पहचान भोजपुर के बिहिया निवासी राजकिशोर यादव के रूप में हुई है। उसके पास एक लाइसेंस भी मिला। जांच में पता चला कि वह जाली है। पटना जंक्शन रेल थाना में केस दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    रेल एसपी एएस ठाकुर ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या दस पर स्थित गेट संख्या पांच के समीप चेकिंग के दौरान एक युवक पिट्ठू बैग के साथ देखा गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे घेरकर रोका गया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसने नाम और पता बताया।

    उसके पास बैग की तलाशी ली गई। बैग में एक नाली बंदूक मिला, जिसे अलग-अलग में पार्ट रखा गया था। सात गोली और एक शस्त्र का लाइसेंस मिला, जिसमें वर्दी पहने फोटो लगा हुआ था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी।

    तब उसने बताया कि यह लाइसेंस उसने एक दलाल के जरिए हासिल किया था। फिर एक बंदूक ली और उसी लाइसेंस के जरिए एक निजी कंपनी की कैश वैन में नौकरी करने लगा। अब पुलिस उस दलाल के बारे में जानकारी जुटा रही हैं, जिसके जरिए आरोपित ने जाली लाइसेंस हासिल किया था।