Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar flood: पटना के इन बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी गई राहत सामग्री, पीड़ितों में खुशी की लहर

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 10:57 AM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पटना जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री भेजी। बख्तियारपुर और फतुहा प्रखंड की पंचायतों में वितरण हुआ। पहले चरण में हरदासपुर समेत कई पंचायतों को सामग्री मिली। सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं और यह पहल कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर शुरू हुई। राहत वितरण में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

    Hero Image
    बाढ़ ग्रस्त इलाकों में भेजी गई राहत सामग्री। जागरण

    जागरण संवाददाता, पटना। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने रविवार को जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बख्तियारपुर और फतुहा प्रखंड की कई पंचायतों के लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले चरण में हरदासपुर, मोसिनपुर, चिरैया और काला दियारा पंचायत के लोगों के बीच राहत सामग्री भेजी गई है। ऋतुराज सिन्हा ने पटना स्थित अपने आवास से राहत सामग्री के पैकेट से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ रहे हैं। सभी की चिंता है कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। इसी क्रम में बख्तियारपुर और फतुहा के भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर यह पहल शुरू की गई है।

    राहत सामग्री वितरण कार्य के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष रूपेश सिंह, सुधीर यादव, संजय येदवेंदु, केशव कांत, जयदीप यादव उर्फ कल्लू मुखिया, सोनी जायसवाल, मंजू सिन्हा, विपिन आदि ने राहत सामग्री वितरित की।