Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री जानकी जन्मभूमि न्यास समिति को कानूनी आधार देने के लिए विधेयक लाएगी सरकार, मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 07:00 AM (IST)

    बिहार सरकार सीतामढ़ी के पुनौराधाम में जानकी मंदिर के लिए गठित न्यास को कानूनी मान्यता देने हेतु विधेयक लाएगी जिसे विधानमंडल सत्र में पेश किया जाएगा। श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति के नियमावली को कानूनी वैधता प्रदान करने के लिए यह आवश्यक है। कैबिनेट द्वारा मंजूर इस न्यास समिति में मुख्य सचिव अध्यक्ष होंगे।

    Hero Image
    श्री जानकी जन्मभूमि न्यास समिति को कानूनी आधार देने के लिए विधेयक लाएगी सरकार

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर के लिए गठित न्यास को कानूनी वैद्धता देने के लिए विधेयक लाएगी। विधानमंडल के 21 से प्रारंभ हो रहे सत्र में इसे पेश किया जाएगा। इस सत्र में कुछ और महत्वपूर्ण विधेयक आने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालूम हो कि राज्य सरकार ने पुनौरा धाम के नए सिरे से विकास के लिए एक न्यास का गठन किया है। इसका नाम ''श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति: रखा गया है। इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है, लेकिन न्यास की नियमावली को कानूनी वैद्धता के लिए विधेयक की जरूरत होगी।

    अगले सत्र में पेश हो सकता है विधेयक

    सूत्रों ने बताया कि विधानमंडल के अगले सत्र के पहले ही दिन इससे जुड़ा विधेयक पेश हो सकता है।कैबिनेट से मंजूर न्यास समिति का अध्यक्ष पद राज्य के मुख्य सचिव को दिया गया है।

    इसमें कुल नौ सदस्य होंगे। विकास आयुक्त को समिति का उपाध्यक्ष एवं सीतामढ़ी के जिलाधिकारी को सचिव एवं उप विकास आयुक्त को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

    इस बीच मंगलवार को विधानसभा की ओर 21 जुलाई से प्रारंभ सत्र के लिए औपबंंधिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

    सत्र के पहले दिन विधेयक और शोक प्रस्ताव के अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक व्यय विवरणी पेश किया जाएगा। सदन की बैठक 25 जुलाई तक चलेगी। कुल पांच बैठकें होंगी।