Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Government: एक्शन में नीतीश सरकार, 10775 कर्मियों का लॉगिन बंद; सरकारी कागजात जमा करने का आदेश

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 06:55 PM (IST)

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताल पर गए सर्वेकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने 10775 कर्मियों का लॉगिन बंद कर दिया है और उन्हें सरकारी कागजात जमा करने का निर्देश दिया है। काम पर लौटने पर कार्रवाई नहीं होगी अन्यथा सेवा समाप्ति की जाएगी। यह कदम राजस्व महा-अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए उठाया गया है।

    Hero Image
    एक्शन में नीतीश सरकार, 10775 कर्मियों का लॉगिन बंद; सरकारी कागजात जमा करने का आदेश

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताल पर गए सर्वेकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू दी है। पहले चरण में कुल 10,775 कर्मियों का लॉगिन बंद कर दिया गया है। इनमें 446 एएसओ, 656 कानूनगो, 8,759 अमीन और 914 लिपिक शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हड़ताली सभी कर्मियों को तत्काल संबद्ध अंचल कार्यालय में सभी सरकारी कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है।उसके बाद इनके कार्यालय प्रवेश पर भी रोक लग जाएगी।

    मंगलवार को मुख्यालय से सभी जिलों के अपर समाहर्ताओं (राजस्व) एवं बंदोबस्त अधिकारियों के साथ वीडियो कर यह निर्देश दिया गया। जिलों को अधिकारियों से हड़ताल पर रहने वाले कर्मचारियों की सूची कराने के लिए कहा गया है। हड़ताली कर्मियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

    हालांकि, विभाग ने यह भी कहा है कि अगर सर्वेकर्मी तुरंत काम पर लौटते हैं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई नही होगी। उनका लागिन चालू कर दिया जाएगा। हड़ताल पर डटे रहने की हालत में सेवा समाप्ति की कार्रवाई होगी।

    अधिकारियों के अनुसार, यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि राजस्व महा-अभियान जैसी जनहितकारी गतिविधियां प्रभावित न हों और रैयतों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    राजस्व विभाग के अलावा इस महा अभियान हेतु ग्रामीण विकास विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग तथा पंचायती राज विभाग के कर्मियों का सहयोग भी लिया जा रहा है।