Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: 50 झोपड़ियां तोड़ी गईं, अतिक्रमणकारियों से वसूला गया 52 हजार जुर्माना; पटना में कब तक चलेगा 'अतिक्रमण हटाओ अभियान'

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 08:43 AM (IST)

    पटना में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर विभिन्न अंचलों में कार्रवाई की गई जिसमें 52 हजार का जुर्माना वसूला गया। नूतन राजधानी पाटलिपुत्र कंकड़बाग और दानापुर निजामत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया। आयुक्त ने दोबारा अतिक्रमण होने पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

    Hero Image
    पटना में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी की यातायात व्यवस्था को बाधित मुक्त रखने के लिए सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के विभिन्न अंचलों में यह कार्रवाई चल रही है। प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर इस बहु-एजेंसी विशेष अभियान के दौरान वाहनों की विशेष जांच भी की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयुक्त प्रतिदिन अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अतिक्रमण दोबारा न हो, इसके लिए फॉलोअप टीम को लगातार सक्रिय रखा जाए। शनिवार को दानापुर निजामत नगर परिषद क्षेत्र के साथ-साथ नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र और कंकड़बाग अंचलों में अतिक्रमण हटाया गया। विभिन्न अंचलों में 52 हजार का जुर्माना वसूला गया।

    नूतन राजधानी अंचल में जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक गोलंबर तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया। इस अंचल में 12 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पाटलिपुत्र अंचल में ज्ञान भवन से कारगिल चौक होते हुए एक तरफ बांकीपुर क्लब के दोनों ओर और दूसरी तरफ बिस्कोमान तक अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 50 पक्की झोपड़ियों को तोड़ा गया।

    इस अंचल में ठेले, कुर्सी, टेबल आदि जब्त करने के साथ ही 14 हजार का जुर्माना लगाया गया। कंकड़बाग अंचल में कॉलोनी मोड़ से करबिगहिया होते हुए मीठापुर तक अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। तीन ठेले जब्त किए गए। साथ ही 13,600 का जुर्माना वसूला गया।

    दानापुर निजामत अंचल में रामजयपाल मोड़ से लक्ष्मी जगत पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और 12 हजार का जुर्माना वसूला गया। आयुक्त ने दोबारा अतिक्रमण की किसी भी घटना से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है।