Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Patna Pink Bus Route: पटना में 10 नए रूट पर चलेंगी 22 नई पिंक बसें, महिलाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 07:34 AM (IST)

    पटना में अब 22 नई पिंक बसें 10 रूटों पर चलेंगी जिससे हाजीपुर सोनपुर जैसे स्थानों तक महिलाओं का सफर आसान होगा। मुख्यमंत्री ने 80 नई बसों को रवाना किया है जिससे छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुविधा मिलेगी। इन बसों में आधुनिक सुविधाएं हैं और किराया भी किफायती है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम इनका संचालन कर रहा है। अन्य शहरों में भी इस सेवा का विस्तार किया जाएगा।

    Hero Image
    पटना में चलेंगी 22 नई पिंक बसें, महिलाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना में दस नए रूट पर 22 नई पिंक बसें शुरू होंगी। पटना से हाजीपुर, सोनपुर, बिहटा व पालीगंज जाना अब महिलाओं के लिए आसान होगा। 80 नई बसों को सोमवार को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पिंक बस सेवा का विस्तार होने से पढ़ाई के लिए दूर दराज से आने वाली छात्राओं व नौकरी पेशा महिलाओं को सुविधा होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान में 20 पिंक बसें प्रदेश में चल रही है। अब 80 नई बसें शुरू होने से यह संख्या सौ पहुंच गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) इन बसों का संचालन कर रही हैं। पटना में वर्तमान में आठ पिंक बसों का विभिन्न रूटों पर परिचालन होता है।

    80 नई बसों में से 22 बसें पटना को मिली है। ये बसें महिलाओं की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए हैं, जिसमें महिला कंडक्टर और स्टाफ तैनात होंगे। पिंक बस चलने से महिलाओं को आटो पर निर्भरता कम होगी और सस्ती, सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा।

    पटना से हाजीपुर, सोनपुर, पालीगंज, बिहटा व बेली रोड के साथ ही कुर्जी, अशोक राजपथ सहित कुछ अन्य रूट पर भी बसों का परिचालन शुरू होगा। अभी पिंक बसें मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले मार्गों जैसे गांधी मैदान, पटना जंक्शन, दानापुर और फुलवारीशरीफ रूट पर चलाई जाती हैं।

    नई बसों के खरीद पर प्रति बस 22 लाख रुपये खर्च हुआ है। इन बसों में छात्राओं के लिए 450 रुपये में मासिक पास बनाया जा रहा है। यह पास सभी बसों में इस्तेमाल हो सकेगा।

    महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं

    पिंक बसें पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित हैं और इनमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें शामिल हैं:

    • 22 आरामदायक सीटें और सीट बेल्ट
    • सीसीटीवी और जीपीएस ट्रैकिंग
    • पैनिक बटन आपात स्थिति के लिए
    • मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट
    • सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और प्राथमिक उपचार किट

    पटना की पिंक बसों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें और प्राथमिक उपचार किट जोड़े गए हैं, जिससे महिला यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल रही है। इन बसों का संचालन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक दो पाली में चार फेरी में संचालित होता है, जिससे कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को विशेष लाभ हो रहा है।

    पिंक बसों का किराया बेहद किफायती रखा गया है, जो छह रुपये से शुरू होकर अधिकतम 25 रुपये तक है। पटना में टिकट की कीमत 40% तक सस्ती है।

    इन शहरों में विस्तार

    नई बसें जिलों के लिए रूट भी तय कर लिए जाएंगे। नए शहरों आरा से भी पिंक बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त बीएसआरटीसी के सभी छह प्रमंडलों में बसें दी जाएंगी। अभी पटना के अलावा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, और पूर्णिया में भी पिंक बस सेवा शुरू हो चुकी है।

    यहां भी बसें भेजी जाएगी। भागलपुर में बसें अलीगंज, नाथनगर, और तिलकामांझी बस स्टैंड जैसे रूटों पर चल रही हैं, जहां न्यूनतम किराया 9 रुपये है। गया में बसें गया जंक्शन से टिकारी और साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी तक चलती हैं।