विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर बढ़ेगी विजिबिलिटी, लगेगी 12 हाई मास्ट लाइटें

Published: Sun, 14 Sep 2025 11:48 PM (IST)

पटना एयरपोर्ट पर विमानों की सुरक्षित उड़ान और लैंडिंग के लिए रनवे पर दृश्यता बढ़ाने के लिए 12 हाई मास्ट ...और पढ़ें

पटना एयरपोर्ट पर बढ़ेगी विजिबिलिटी। (जागरण फोटो)
पटना एयरपोर्ट पर बढ़ेगी विजिबिलिटी। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. रनवे पर लगेंगी 12 हाई मास्ट लाइटें |
  2. खराब मौसम में भी विमानों का संचालन संभव |
  3. फ्लाइट रद होने की समस्या होगी कम |

जागरण संवाददाता, पटना। पटना एयरपोर्ट पर विमानों की सुरक्षित टेकआफ और लैंडिंग को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। एयरपोर्ट अथारिटी ने रनवे पर विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए 12 हाई मास्ट पोल लाइट लगाने की योजना बनाई है।

इसके बाद कोहरे या खराब मौसम में विजिबिलिटी घटने पर भी फ्लाइट ऑपरेशन पर असर नहीं पड़ेगा। अभी तक यहां विजिबिलिटी एक हजार मीटर से कम होने पर विमानों की उड़ान और लैंडिंग में परेशानी होती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद 550 मीटर की विजिबिलिटी में भी विमानों का संचालन संभव हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, कुल 900 मीटर लंबे क्षेत्र में 12 पोल लगाये जायेंगे। हर पोल में 40 लाइटें होंगी और एक पोल से दूसरे पोल की दूरी करीब तीन मीटर होगी।

एयरपोर्ट अथारिटी ने इस काम के लिए पटना जू से जमीन की मांग की है। हालांकि, जू प्रशासन ने पेड़ों के कटने की बात उठाते हुए जमीन उपलब्ध कराने से पहले वन विभाग की मंजूरी लेने को कहा है।

जू प्रशासन ने साफ किया है कि अनुमति वन विभाग के प्रवेश पोर्टल से ही मिलेगी और जमीन के बदले जमीन देने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने इस संबंध में डिमांड रिपोर्ट तैयार कर डीजीसीए को भेज दी है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू किया जायेगा।

अधिकारियों का कहना है कि हाई मास्ट पोल लाइट लगने के बाद फ्लाइट आपरेशन में काफी सुधार होगा। इससे कोहरे के मौसम में उड़ान प्रभावित होने की समस्या काफी हद तक दूर होगी और लगभग 99 प्रतिशत तक फ्लाइट कैंसिलेशन की समस्या खत्म हो जायेगी।