विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna AIIMS : पटना एम्स में देर रात झड़प, कैंसर मरीज के स्वजन को निजी सुरक्षा कर्मियों ने जमकर पीटा

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 05 Oct 2023 11:31 AM (IST)

पटना एम्स में देर रात झड़प हो गई। अस्पताल के निजी सुरक्षा कर्मियों ने एक कैंसर मरीज के स्वजन को ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

HighLights

  1. मरीज के स्वजन को पीटकर किया अधमरा
  2. पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

जागरण संवाददाता, पटना। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में देर रात कैंसर पीड़ित मरीज के स्वजन और निजी सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, मरीज के स्वजन को निजी सुरक्षा कर्मियों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

यहां फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस पोस्ट पर सिपाही की तैनाती के बावजूद घटना हुई। आरोप है कि निजी सुरक्षा कर्मियों ने हंगामा करने वाले को पुलिस के हवाले करने के बजाय खुद ही जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई के कारण मौत, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

जानकारी के अनुसार, गार्ड की पिटाई से मरीज की परिजन की मौत हो गई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि एम्स में एक कैंसर मरीज को भर्ती करने को लेकर गार्ड और मरीज के परिजनों में जमकर मारपीट हो गई थी।

आरोप है कि इस मारपीट में मरीज के एक परिजन को गार्ड ने मरणासन्न होने तक पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटना एम्स में जुलाई में भी सामने आया था ऐसा मामला

बिहार की राजधानी पटना स्थित एम्स अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की ऐसी दादागीरी का मामला पहले भी सामने आ चुका है। बीते जुलाई माह में इलाज कराने आए एक मरीज के परिजनों के साथ सुरक्षा गार्डों ने मारपीट की थी।

बीच-बचाव करने आए लोगों के मोबाइल फोन भी तोड़ डाले थे। मरीजों के स्वजन का आरोप था कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें घंटों तक बंधक बनाए रखा था। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें- बिहार के नंबर-1 अस्‍पताल में सफाईकर्मी करते हैं शवों की चीर-फाड़, तेजस्‍वी के विभाग का सच कर देगा हैरान

यह भी पढ़ें- पटना नगर निगम प्रशासन ने मानी सफाई कर्मियों की सारी मांगे, 14वें दिन हड़ताल समाप्त; अब 48 घंटे में हटेगा कचरा