विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pashupati Paras: चिराग पासवान तो मान गए, मगर अब पशुपति ने दिखाए तेवर! NDA को दे दिया साफ संदेश

Published: Fri, 15 Mar 2024 04:32 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 15 Mar 2024 04:46 PM (GMT+05:30)

पशुपति पारस ने सीट शेयरिंग और एनडीए गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम भारतीय ...और पढ़ें

चिराग पासवान तो मान गए, मगर अब पशुपति ने दिखाए तेवर! NDA को दे दिया साफ संदेश
चिराग पासवान तो मान गए, मगर अब पशुपति ने दिखाए तेवर! NDA को दे दिया साफ संदेश

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली/पटना। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बिहार में एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोकजनशक्ति मोर्चा ने बागी तेवर अपना लिया है। पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि भाजपा के साथ पांच वर्षों तक वफादारी के साथ रहा। किंतु अब उचित सम्मान नहीं मिल रहा।

उन्होंने कहा कि बिहार में राजग प्रत्याशियों की सूची जारी होने तक वह इंतजार करेंगे और सम्मान नहीं मिला तो विचार करेंगे।

अपनी पार्टी के दो अन्य सांसदों के साथ मात्र पांच मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारस ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का बहुत सम्मान करते हैं। उनकी पार्टी राजग का छोटा हिस्सा है। इसलिए भाजपा से आग्रह है कि मेरी दावेदारी पर विचार किया जाए।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सूरजभान, नवादा सांसद चंदन सिंह एवं समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज के साथ मीडिया के सामने आए पारस ने कहा कि वह किसी भी हाल में हाजीपुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हमारे तीन सांसद अपने-अपने क्षेत्र से तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। ऐसा नहीं होगा तो हमारा विकल्प खुला है। हालांकि पारस ने यह नहीं बताया कि विकल्प के रूप में उनके सामने क्या-क्या है। किंतु माना जा रहा है कि वह राजद के संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: मोदी-शाह के लिए चिराग पासवान क्यों जरूरी? प्रशांत किशोर ने बता दी NDA की 'इनसाइड स्टोरी'

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'लाठी उठावन तेल पिलावन' वाले Lalu Yadav ने बनाई नई स्ट्रेटजी, अब क्या करेंगे Nitish Kumar?