Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pashupati Paras: तो हो गया फाइनल! पारस की पार्टी ने ले लिया बड़ा फैसला, अब 28 नवंबर पर टिकी सबकी निगाह

    रालोजपा और दलित सेना के जिलाध्यक्षों ने एनडीए के व्यवहार को अपमानजनक बताते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को अगले निर्णय के लिए अधिकृत कर दिया है। दो दिवसीय बैठक में पार्टी की स्थापना दिवस पर 28 नवंबर को खगड़िया जिला के शहरबन्नी गांव में देश भर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

    By Arun Ashesh Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 20 Nov 2024 09:17 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, पटना। एनडीए के व्यवहार को अपमानजनक बताते हुए रालोजपा और दलित सेना के जिलाध्यक्षों ने अगले निर्णय के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को अधिकृत कर दिया है। अध्यक्षों की दो दिवसीय बैठक बुधवार को समाप्त हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने अध्यक्षता की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तय हुआ कि पार्टी की स्थापना दिवस पर 28 नवंबर को खगड़िया जिला के शहरबन्नी गांव में देश भर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जाए। उस दिन वहां लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान और उनके छोटे भाई स्व. रामचंद्र पासवान की प्रतिमा का अनावरण भी होगा।

    बैठक को संबोधित करते हुए पारस ने कहा कि हमारी पार्टी के साथ एनडीए ने जो अन्याय किया है, उससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कायकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए कि अगली रणनीति के बारे में निर्णय करेंगे।

    एक दिसंबर से 31 मार्च तक चलेगा अभियान

    उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से अगले साल के 31 मार्च तक सघन सदस्यता अभियान चलेगा। 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने रालोजपा के प्रदेश कार्यालय के लिए एक सरकारी आवास देने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की।

    राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा की पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए उनके द्वारा अभियान चलाया जाएगा।

    बैठक में हुई ये भी बात

    प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने बताया कि बैठक का उद्देश्य प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों के विचार को जानना था। बैठक का संचालन दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम कुमार दाहा ने किया।

    इसमें पार्टी के पदाधिकारी वीरेश्वर सिंह, श्रवण कुमार अग्रवाल, केशव सिंह, अंबिका प्रसाद बिनु, रंजीत पासवान, चंदन सिंह, मनीष आनंद, रंजीत कुमार आदि शामिल हुए।

    बता दें कि पशुपति कुमार पारस तय किया है कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गांव-गांव घूमेंगे। मंगलवार को विधायक कॉलोनी स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई।

    पशुपति कुमार पारस ने कहा कि यह बैठक पार्टी के भविष्य की रणनीति और संगठन को मजबूत करने के लिए बुलाई गई है। पारस ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी सभी 243 सीटों पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी कर रही है और राज्य में हर राजनीतिक स्थिति और चुनौती का डटकर सामना करेगी।

    Pashupati Paras: पारस के प्लान से बढ़ेगी चिराग की टेंशन! विधानसभा चुनाव में कितने प्रत्याशी उतारेंगे? कर दिया एलान