Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना नगर निगम की हकीकत फिर आई सामने, अब इस इलाके की सड़कें होंगी वन वे

    By ahmed raza hasmiEdited By: Rajesh Kumar
    Updated: Wed, 25 Jun 2025 10:34 AM (IST)

    पटना सिटी में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान गायघाट स्थित डंका इमली के पास विफल रहा, जिससे बार-बार भीषण जाम लगता है। महत्वपूर्ण अस्पतालों को जोड़ने वाली इस सड़क पर अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस और मरीजों को भारी परेशानी होती है। हाल ही में लगे जाम के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी ने हस्तक्षेप कर यातायात सामान्य कराया और निगम को अतिक्रमण पूरी तरह हटाने का आदेश दिया। हालांकि, निगम ने केवल जुर्माना वसूल कर अभियान की औपचारिकता पूरी की।  

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान की हकीकत मंगलवार को एक बार फिर उजागर हुई। गायघाट स्थित डंका इमली के पास निगम द्वारा एक दर्जन से अधिक बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नतीजा यह हुआ कि सड़क का अतिक्रमण होने व यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण दोपहर में डंका इमली के पास भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे वाहनों पर सवार लोग परेशान होते रहे।

    अशोक राजपथ व जेपी गंगा पथ से जुड़े इसी मार्ग से नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल व राजेंद्र मेमोरियल आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान, संक्रामक रोग अस्पताल, गुलजारबाग रेलवे स्टेशन के एंबुलेंस व मरीज आते-जाते हैं।

    गायघाट डंका इमली के पास भीषण जाम की सूचना मिलने पर अनुमंडल दंडाधिकारी सत्यम सहाय व यातायात डीएसपी अनिल कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने वाहनों का परिचालन सामान्य कराया। एसडीओ ने निगम को अतिक्रमण पूरी तरह हटाने का आदेश दिया।

    एसडीओ ने बताया कि अशोक राजपथ से पटना सिटी सिविल कोर्ट जाने वाली सड़क और डंका इमली से न्यायिक प्रशिक्षण केंद्र होते हुए अशोक राजपथ पहुंचने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही वन-वे की जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से बात कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। एक बार फिर निगम के अजीमाबाद अंचल ने डंका इमली में अतिक्रमण हटाने के बजाय अतिक्रमणकारियों से करीब 22 सौ रुपये जुर्माना वसूल कर अभियान चलाने की औपचारिकता पूरी कर ली।