राजधानी में 26 से जुटेंगे देश- विदेश के 700 हड्डी रोग विशेषज्ञ
बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन (बीओए) व ग्लोबल आर्थोपेडिक फोरम (जीओएफ) के संयुक्त तत्वावधान में 26 व 27 मार्च को राजधानी के मौर्य होटल में छठवें गोफकान का आयोजन किया जाएगा। ब्रिटेन के मानचेस्टर की डा. एलिस्टर शांतिनी व लंदन के डा. दिव्य प्रकाश समेत देश के अधिकतर राज्यों के करीब 700 हड्डी रोग विशेषज्ञ इसमें शिरकत करेंगे।

पटना। बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन (बीओए) व ग्लोबल आर्थोपेडिक फोरम (जीओएफ) के संयुक्त तत्वावधान में 26 व 27 मार्च को राजधानी के मौर्य होटल में छठवें गोफकान का आयोजन किया जाएगा। ब्रिटेन के मानचेस्टर की डा. एलिस्टर शांतिनी व लंदन के डा. दिव्य प्रकाश समेत देश के अधिकतर राज्यों के करीब 700 हड्डी रोग विशेषज्ञ इसमें शिरकत करेंगे। गोफकान के आयोजन सचिव डा. अमूल्य कुमार सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौके पर आयोजन अध्यक्ष डा. सुभाष चंद्रा, संयुक्त आयोजन सचिव डा. रमित गुंजन, मुख्य संरक्षक डा. (कैप्टेन) वीएस सिंह और गोफकान के अध्यक्ष डा. सरसिज नयनम मौजूद थे।
डा. अमूल्य कुमार सिंह ने कहा कि हड्डी रोग में अब अंग विशेष की सर्जरी में विशेषज्ञता का दौर है। इससे मरीजों को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य उन डाक्टरों को हड्डी रोग के इलाज की आधुनिक जानकारी मुहैया कराना है जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में काम करते हैं। मरीजों को विश्वस्तरीय तकनीकी का लाभ मिल सके इसलिए उन्हें अत्याधुनिक ट्रामा प्रबंधन की भी जानकारी दी जाएगी।
संयुक्त आयोजन सचिव डा. रमित गुंजन ने बताया कि सम्मलेन का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री रेणु देवी करेंगी। बेंगलुरू के डा. शांताराम शेट्टी विशिष्ट अतिथि होंगे। लंदन के डा. दिव्य प्रकाश और मानचेस्टर के डा. एलिस्टर शांतिनी के अलावा देश के कई राज्यों से विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। बीओए के अध्यक्ष डा. भरत सिंह ने कहा कि इलाज की नई तकनीक हर मरीज तक पहुंचें इसके लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। मुख्य संरक्षक डा. वीएस सिंह ने कहा कि हर शख्स तक बेहतर उपचार पहुंचे इसके लिए प्रदेश के मेडिकल कालेजों में पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए सरकार को विशेष प्रयास करने चाहिए। गोफकान के अध्यक्ष डा. सरसिज ने कहा कि युवा डाक्टरों तक नई तकनीकें पहुंचाने से न केवल उनका कौशल बढ़ेगा, बल्कि मरीजों को भी बेहतर उपचार मिलेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।