विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Teacher News: 'हमारी सरकार बदलते ही नियोजित शिक्षकों के साथ...', RJD ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

By Sunil Raj Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 09 Feb 2024 01:20 PM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2024 01:29 PM (IST)

Niyojit Teacher News राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाए हैं कि नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने में ...और पढ़ें

आरजेडी ने बीजेपी पर नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया (जागरण)
आरजेडी ने बीजेपी पर नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया (जागरण)

HighLights

  1. नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने को लेकर राजनीति तेज हो गई है।
  2. आरजेडी ने भारतीय जनता पार्टी पर शिक्षकों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया है।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News: राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाए हैं कि नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने में नियमावली के सहारे सरकार अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नियमावली के अनुसार ही परीक्षा लेकर शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए।

सक्षमता परीक्षा के नाम पर शिक्षकों को प्रताडि़त नहीं किया जाए। एजाज ने कहा कि बिहार में जबसे हमारी सरकार गई है और एनडीए की सरकार बनी है उसके बाद से ही भाजपा के दबाव में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है।

यह बात सभी को मालूम है कि भारतीय जनता पार्टी यह नहीं चाहती कि शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिले। शिक्षकों को सुशील मोदी की वो बातें याद होगी,जब उन्होंने कहा था कि भगवान भी आ जाए तब भी शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिल सकता है। आज उन्हीं बातों को कहीं ना कहीं लागू करने के लिए प्रयास चल रहा है।

चार चरणों में सक्षमता परीक्षा, तीन में फेल हुए तो चली जाएगी नौकरी

Niyojit Shikshak: नियोजित शिक्षकों के लिए चार चरणों में परीक्षा होगी। लगातार तीन बार सक्षमता परीक्षा में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों की नौकरी खत्म हो सकती है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने इस संबंध में अपनी अनुशंसा राज्य सरकार को भेज दी है।

राज्य के 3.50 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए चार बार सक्षमता परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आयोजित करेगी। पहले चरण की परीक्षा 26 फरवरी को आयोजित होगी। नियोजित शिक्षकों का यह प्रथम प्रयास माना जाएगा।

यह भी पढ़ें

Manish Kashyap: 'केके पाठक जी हम आपकी पूजा करेंगे, अगर आपमें दम है तो...', मनीष कश्यप ने दे दिया बड़ा चैलेंज

Patna Junction history: कैसे हुआ था पटना जंक्शन का निर्माण, पहली ट्रेन कौन सी चली थी? पढ़ें इसका दिलचस्प इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।