विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम सम्राट ने किया नीतीश सेतु के नाम का एलान, बिहार को म‍िलेगी नई लाइफलाइन

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:54 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखने की घोषणा की, जिसका उद्घाटन 21 ...और पढ़ें

कच्‍ची दरगाह पुल से आसान होगा सफर। सौ-एक्‍स

कच्‍ची दरगाह पुल से आसान होगा सफर। सौ-एक्‍स

HighLights

  1. कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' होगा।

  2. प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर को करेंगे पुल का उद्घाटन और लोकार्पण।

  3. पटना से वैशाली की दूरी अब सिर्फ 20 मिनट में तय होगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। सरकार ने शुक्रवार को चार दिवसीय छठ महापर्व के अनुष्ठान के पहले दिन बड़ी घोषणा की। CM सम्राट चौधरी ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व CM के नाम पर ''नीतीश सेतु'' रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को बिहार आगमन के दौरान इस महत्वाकांक्षी पुल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

एक्स पर मुख्यमंत्री ने लिखा गंगा नदी पर निर्मित यह छह लेन पुल बिहार के आधारभूत संरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे उत्तर एवं दक्षिण बिहार के बीच आवागमन अधिक सुगम और तेज होगा।

पटना, वैशाली समेत आसपास के क्षेत्रों को लाभ 

पटना, वैशाली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु बिहार में आधुनिक कनेक्टिविटी और विकास का नया प्रतीक बनेगा।

यह पुल राज्य की आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास और रोजगार की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से बिहार में सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योग सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विस्तार हो रहा है।

राज्य सरकार विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

11 वर्षों में तैयार हुआ बिहार का मेगा ब्र‍िज 

बता दें कि 2015 में तत्‍कालीन सीएम नीतीश कुमार ने इसका शि‍लान्‍यास किया था।  पुल की लंबाई 19.76 किमी लंबी है। गंगा पर बना पुल 9.76 किमी लंबा है।

इसका संपर्क पथ करीब 10 किलोमीटर का है। गांधी सेतु के समानांतर बने इस पुल को नया लाइफलाइन कहा जा रहा। इस पुल से पटना होते हुए वैशाली पहुंचने में मात्र 20 मिनट लगेंगे।

दक्षिण बिहार से उत्तर बिहार के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए यह बड़ा माध्यम बनेगा। आमस से दरभंगा के बीच बन रही फोर लेन सड़क को भी इस पुल से जोड़ा जा रहा है।

पटना गंगा पथ को इसकी संपर्कता मिल चुकी है। अब दक्षिण से उत्तर बिहार जाने के लिए वाहनों को पटना शहर के भीतर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ब्रिज की लागत लगभग पांच हजार करोड़ (4988.40 करोड़) रुपए है। 

यह भी पढ़ें- बिहार में पहली बार जीवित नेता के नाम पर पुल, 4988 करोड़ की परियोजना को मिला नीतीश सेतु नाम

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल, बिहार के मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।