Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अचानक JDU मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 25 मिनट तक रुके; मुन्ना चौधरी ने कर दी ये डिमांड

    Updated: Mon, 26 May 2025 08:12 PM (IST)

    सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जदयू के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पार्टी कार्यालय का निरीक ...और पढ़ें

    Hero Image
    अचानक जदयू मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, खूब लगे नारे

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे अचानक प्रदेश जदयू मुख्यालय पहुंचे। वहां वे 25 मिनट तक रहे। उनके पार्टी दफ्तर आने से कार्यकर्ता और नेता बेहद उत्साहित हो उठे और नीतीश कुमार जिंदाबाद और विकास पुरुष जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री पार्टी दफ्तर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले और उन लोगों के साथ बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बढ़िया से काम करने की नसीहत भी दी। कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए खूब मेहनत करें।

    मुख्यमंत्री के जदयू दफ्तर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और विधान पार्षद संजय गांधी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन और किसान प्रकोष्ठ के मनोज कुमार भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री कुछ देर तक दफ्तर परिसर घूमने के बाद वे अपने कमरे में चले गए। वहां थोड़ी देर बैठे और नेताओं से बातचीत की। फिर वहां से निकलकर बाहर पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा।

    इसी बीच प्रदेश जदयू के एससी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मुन्ना चौधरी ने मुख्यमंत्री से ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को आवेदन पत्र भी दिया।

    मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रदेश अध्यक्ष को उनकी बात का संज्ञान लेने और अग्रतर कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें भी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री वहां से निकल गए। जदयू दफ्तर के बाहर भी बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। साथ ही उनके जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर उनके अभिवादन का जवाब दिया।