Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, निर्वाचन आयोग ने मणिपुर में दिया यह दर्जा

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Sat, 06 Aug 2022 07:26 AM (IST)

    Bihar Politics जदयू को तीन प्रदेशों में निर्वाचन आयोग ने राज्‍यस्‍तरीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मणिपुर में भी पार्टी को आयोग ने यह मान्‍यता दी है। सियासी दृष्टिकोण से इसे काफी अहम माना जा रहा है।

    Hero Image
    सीएम नीतीश कुमार एवं जदयू अध्‍यक्ष ललन सिंह। जागरण आर्काइव

    पटना, राज्य  ब्यूरो। जदयू (JDU) को मणिपुर में राज्य पार्टी का दर्जा मिल गया है। जदयू की ओर से शुक्रवार को इस आशय की आधिकारिक जानकारी दी गई। मणिपुर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जदयू के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि हासिल हुई है। वर्तमान में जदयू बिहार तथा अरुणाचल प्रदेश में तीर छाप के साथ निबंधित राजनीतिक दल के रूप में है। अब इसमें मणिपुर का नाम भी जुड़ गया है। यहां 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने छह सीटें जीती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निर्वाचन आयोग ने इलेक्‍शन सिंबल्‍स (रिजर्वेशन एंड एलाटमेंट) आदेश 1968 के प्रावधानों के तहत यह दर्जा प्रदान किया है। बता दें कि चार राज्‍यों में मान्‍यता प्राप्‍त पार्टी को राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया जाता है। फिलहाल जदयू को तीन राज्‍यों में मान्‍यता मिल गई है।   

    सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दम-खम लगाएगा जदयू

    सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Saran Graduate Constituency) के चुनाव में जदयू पूरे दम-खम के साथ मैदान में उतरेगा। इस सिलसिले में शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी,  विधायक शालिनी मिश्रा, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, भीष्म साहनी, प्रदेश प्रवक्ता मंजीत सिंह, मुख्यालय प्रभारी महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह तथा सिवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण तथा पश्चिमी चंपारण के जदयू जिलाध्यक्ष शामिल हुए।

    सीएम के कार्यों से जनता को कराना है अवगत

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ शीर्ष के नेताओं के परामर्श पर हमें काम करना है। मुख्यमंत्री द्वारा किए कार्यों से लोगों को अवगत कराना है। मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों का विकास हो इस सोच के अनुरूप 500 से अधिक विकास योजनाओं की रूपरेखा तय की है। इन योजनाओं के बारे में हमें लोगों को बताना होगा। इससे निश्चित ही पार्टी सारण स्नातक चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

    comedy show banner
    comedy show banner