विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: नीतीश कुमार फिर मिलाएंगे NDA से हाथ? बिहार विधानसभा में ये है सीटों का गणित

Published: Thu, 25 Jan 2024 05:15 PM (IST)

बिहार में राजनीति का पारा हाई हो चुका है। नीतीश कुमार ने पहले प्रधानमंत्री की तारीफ की फिर प्रधानमंत्री मोदी ...और पढ़ें

नीतीश कुमार फिर मिलाएंगे NDA से हाथ? बिहार विधानसभा में ये है सीटों का गणित
नीतीश कुमार फिर मिलाएंगे NDA से हाथ? बिहार विधानसभा में ये है सीटों का गणित

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News बिहार की राजनीति में अब किसी भी पल कुछ बड़ा हो सकता है। नीतीश कुमार के पुराने दोस्त जीतन राम मांझी ने कह दिया है कि 31 जनवरी तक जदयू और राजद में फूट तय है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में 'खेला' चालू है।

इस सबके बीच नीतीश कुमार के बेहद करीबी और जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी दिल्ली पहुंच गए हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को भी दिल्ली बुला लिया है। ऐसे में सियासी अटकलबाजी का दौर जारी है।

बिहार विधानसभा की मौजूदा स्थिति

बिहार की राजनीति को लेकर अब लोगों के मन में भी कई तरह के सवाल हैं। वहीं, हम आपको इस आर्टिकल में बिहार विधानसभा की मौजूदा स्थिति बताने जा रहे हैं।

2020 का चुनाव परिणाम

बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में 75 सीटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

लालू यादव की पार्टी के बाद 74 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर रही। सत्तारूढ़ गठबंधन को लीड कर नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड महज 43 सीटें ही जीत सकी। इनके अलावा, आरजेडी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस पार्टी के 19 उम्मीदवार चुनाव जीते। भाकपा (माले) ने 12 सीटों पर परचम लहराया। 

वहीं, AIMIM ने 5 सीटें जीती, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 4 सीटें जीती, विकासशील इंसान पार्टी ने 4, सीपीआई ने 2, सीपीआई-एम ने 2, निर्दलीय एक, लोक जनशक्ति पार्टी ने 1, बहुजन समाज पार्टी ने 1 सीट जीती। वहीं, 2022 में सीटों का गणित बदल गया।

अब क्या है सीटों का मौजूदा गणित

अब मौजूदा स्थिति भी जान लीजिए। राष्ट्रीय जनता जल के पास अब 79 सीटें हैं। AIMIM के पांच में से 4 विधायक राजद के साथ आ गए। जदयू का भी समीकरण बदल गया। 43 से 45 सीटें हो गईं। वहीं, कांग्रेस 19 पर है, सीपीआई एम-एल 12 पर है, सीपीआई 2 पर है, सीपीआई (एम) 2 पर है, निर्दलीय एक है। बीजेपी 78 सीटों के साथ राज्य में दूसरे नंबर की पार्टी है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पास 4 सीटें हैं। अब AIMIM के पास सिर्फ एक विधायक है।

साल 2022 में क्या हुआ था?

बता दें कि नीतीश कुमार ने साल 2020 का चुनाव बीजेपी के साथ लड़ा था। बीजेपी ने जहां इस चुनाव में 74 सीटें जीती फिर भी 43 सीटें जीतने वाली जदयू के मुखिया नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी पर बैठाया। हालांकि, 2 साल में ही फूट सामने आ गई। इसके बाद नीतीश ने एनडीए का साथ छोड़ दिया।

नीतीश महागठबंधन के साथ गए और फिर से मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि, अब एक बार फिर बिहार में सियासी उलटफेर की आशंका नजर आ रही है। ध्यान रहे कि बिहार में सरकार बनाने के लिए जादूई आंकड़ा 122 है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics : बिहार में फिर हलचल तेज, Nitish Kumar के करीबी नेता दिल्ली रवाना, BJP अध्यक्ष को भी अमित शाह ने अचानक बुलाया

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'खेला चालू है...', नीतीश कुमार को लेकर अटकलबाजी तेज; मांझी ने दे दिया बड़ा हिंट!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।