विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार चुनाव का नया जनादेश, एनडीए को बहुमत; महागठबंधन 110 पर सिमटा

By Alok ShahiEdited By:
Published: Tue, 10 Nov 2020 04:03 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 11:59 PM (IST)

Bihar Chunav Result 2020 बिहार में आज चुनावी नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। सभी 243 सीटों पर मतगणना पूरी ...और पढ़ें

Bihar Chunav Result 2020: महागठबंधन के नेता तेजस्‍वी यादव।
Bihar Chunav Result 2020: महागठबंधन के नेता तेजस्‍वी यादव।

पटना, जेएनएन। Bihar Chunav Result 2020 बिहार का जनादेश आ गया है। अबतक घोषित नतीजों में भाजपानीत एनडीए गठबंधन ने बहुमत प्राप्त कर लिया है। एनडीए अबतक 125 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आई हैं। दूसरे दल भी 8 सीट जीत चुके हैं। 

यहां मंगलवार को चुनावी नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। सभी 243 सीटों पर मतगणना पूरी कर ली गई है। अबतक के रुझानों में एनडीए स्‍पष्‍ट बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है। जबकि महागठबंधन भी जीत के लिए पूरा जाेर लगा रहा है। इधर चुनाव आयोग की ओर से पहला नतीजा जारी कर दिया गया है। दरभंगा ग्रामीण से राजद के उम्‍मीदवार ललित यादव चुनाव जीत गए हैं। इधर दरभंगा में भाजपा के प्रत्‍याशी संजय सरोगी भी चुनाव जीत गए हैं।

मतगणना से मिल रहे ताजा रुझानों के मुताबिक एनडीए अभी 129 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 73, जदयू 49, वीआइपी 5 और हम पार्टी के उम्‍मीदवार दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।गया के बाराचट्टी विधानसभा के राजद उम्मीदवार समता देवी को 13वें राउंड के बाद 28 384 जबकि ज्योति देवी को 27995 मत प्राप्त हुए। इस तरह समता देवी 1000 मतों से आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें :  LIVE Bihar Election Result 2020: बिहार चुनावों में 'फिर से नीतीशे कुमार', भाजपा में जश्‍न; 129 पर एनडीए, 103 पर महागठबंधन आगे

शेरघाटी विधानसभा में राजद उम्मीदवार मंजू अग्रवाल को 12 में राउंड के बाद 26963 मत मिले जबकि जदयू उम्मीदवार विनोद प्रसाद यादव को 17907 मत प्राप्त हुए। इस तरह मंजू अग्रवाल 9056 मतों से आगे चल रही है । इमामगंज विधानसभा में 17 में राउंड के बाद उदय नारायण चौधरी को 34 746 मत प्राप्त हुए जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को 36 729 मत प्राप्त हुए इस तरह करीब 2000 मतों से जीता राम मांझी आगे चल रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।