विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विधायकों पर भरोसा नहीं है', Lalan Singh ने कांग्रेस पर बोला हमला तो उधर से भी मिल गया करारा जवाब; कहा- आप पर तो नीतीश...

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
Published: Tue, 06 Feb 2024 09:30 AM (IST)

Bihar News जदयू सांसद ललन सिंह ने विधायकों को हैदराबाद भेजे जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने ...और पढ़ें

जदयू सांसद ललन सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला
जदयू सांसद ललन सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला

HighLights

  1. जोड़-तोड़ की राजनीति बिहार में नहीं होती- ललन सिंह
  2. देश की जनता का भरोसा कैसे जीतेंगे- ललन सिंह

डिजिटल डेस्क, पटना। जदयू सांसद ललन सिंह ने विधायकों को बिहार से हैदराबाद भेजे जाने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधायकों को बिहार से बाहर भेज दिया है क्योंकि उन्हें उन पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि ये जोड़-तोड़ की राजनीति बिहार में नहीं होती है। उन्हें अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है, तो वे देश की जनता का भरोसा कैसे जीतेंगे। 

वहीं, इस बयान के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बीजेपी-जेडी(यू) गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वे लोग कभी भी किसी कांग्रेस विधायक को नहीं तोड़ पाएंगे, लेकिन जब आसपास कोई चोर हो, तो आपको सावधान रहना चाहिए।

कांग्रेस की युवा विंग ने ललन सिंह पर किया पलटवार

इसके अलावा, ललन सिंह ने अपने बयान का वीडियो एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया था। जहां बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ललन सिंह को घेर लिया। इस बयान पर पलटवार करते हुए युवा कांग्रेस ने कहा कि नीतीश कुमार जी को तो आप पर भी भरोसा नहीं है।

बता दें कि बिहार के 16 कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है। हालांकि, तीन विधायक अभी भी बिहार में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह दूसरे दलों में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक अब विश्वास प्रस्ताव के दिन वापस बिहार लौटेंगे। 

यह भी पढ़ें-

मिड-डे मील खाने के बाद 179 बच्चे बीमार, पेट दर्द सहित चक्कर आने और उल्टी की शिकायत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी

Bihar Crime: भागलपुर में दरिंदगी की सारी हदें पार, दुष्कर्म के बाद चाचा ने कर दी भतीजी की हत्या; शव जलाने का भी प्रयास