Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार ऐसी लकड़ी, जिसपर लिपटा सांप : अनंत कुमार

    केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि बिहार सरकार नीतीश कुमार नहीं, लालू प्रसाद चला रहे हैं। अनंत कुमार सोमवार को विद्यापति भवन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नवनिर्वाचित विधान पार्षदों के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    By Amit AlokEdited By: Updated: Mon, 03 Aug 2015 09:04 PM (IST)

    पटना। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि बिहार सरकार नीतीश कुमार नहीं, लालू प्रसाद चला रहे हैं। यही वजह है कि नीतीश ने लालू के कहने पर एक साथ 28 जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए। उन्होंने नीतीश द्वारा खुद को चंदन और लालू को सांप बताए जाने पर चुटकी ली तथा कहा कि ऐसी लकड़ी भला किस काम की, जिसपर सांप लिपटा हो?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने नीतीश और लालू पर चुनावी लाभ के लिए थोक में आइएएस और आइपीएस अफसरों के तबादले करने के आरोप लगाए। राजग नेताओं से एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त से दिल्ली जाकर शिकायत करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि इन तबादलों को रद्द कराना चाहिए।

    अनंत कुमार सोमवार को विद्यापति भवन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नवनिर्वाचित विधान पार्षदों के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    अनंत ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के दौरान 'बढ़ चला बिहार' कार्यक्रम शुरू कर नीतीश ने आचार संहिता का उल्लंघन किया था। अब एकमुश्त जिलाधिकारियों के तबादले कर विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश शुरू कर दी है।

    अनंत ने लालू और नीतीश पर विधान परिषद चुनाव में गड़बड़ी करने केबाद विधानसभा चुनाव के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। कहा कि नीतीश-लालू चाहे जितना षड्यंत्र कर लें, लेकिन बिहार की जनता ने दोनों को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। विधान परिषद चुनाव के रूप में सेमीफाइनल परिणाम सामने है।

    उन्होंने नव निर्वाचित विधान पार्षदों को पुष्प-गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने पार्षदों को जीत की बधाई दी।

    _____

    मुख्यमंत्री ने किया प्रोटोकॉल का उल्लंघन : सुमो

    अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया। कहा कि विधान परिषद का सदस्य और मुख्यमंत्री होने के नाते नीतीश को पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रममें विधान परिषद में मौजूद रहना चाहिए था।

    उन्होंने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया और शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। सुमो ने नीतीश कुमार पर राजनीतिक मर्यादाओं को तोडऩे को लेकर हमला बोला।

    ____

    इन्होंने भी किया संबोधित

    इससे पूर्व कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव, 'हम' के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, रालोसपा के संजीव श्याम सिंह ने संबोधित किया। अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने किया।

    ..........................

    इनका हुआ अभिनंदन

    • सारण के विधान पार्षद सच्चिदानंद राय
    • औरंगाबाद के राजन सिंह
    • गोपालगंज के आदित्य पांडेय
    • दरभंगा के सुनील सिंह
    • पूर्णिया के दिलीप जायसवाल
    • रोहतास-सासाराम के संतोष सिंह
    • समस्तीपुर के हरी नारायण चौधरी
    • मधुबनी के सुमन महासेठ
    • सिवान के टुन्ना पांडेय
    • मोतिहारी के बबलू गुप्ता
    • सहरसा की नूतन सिंह
    • बेगूसराय-खगडिय़ा के रजनीश कुमार सिंह
    • गया के संजीव श्याम सिंह