Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: राजधानी में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश

    By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sun, 20 Jul 2025 09:27 AM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के विभिन्न घाटों का दौरा कर गंगा के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा नदी के किनारे बन रहे पार्क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकास करने के निर्देश दिए।

    Hero Image
    सीएम नीतीश कुमार ने पटना के विभिन्न घाटों का दौरा कर गंगा के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। सोशल मीडिया

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजधानी के विभिन्न घाटों का दौरा कर गंगा के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से तटवर्ती इलाकों की वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने एलसीटी घाट और कुर्जी के बीच 500 मीटर की लंबाई में बन रहे पार्क का भी निरीक्षण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने पटना सिटी के कंगन घाट से दानापुर के नासरीगंज घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ पर एलसीटी घाट से गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।

    इसके बाद वे एनआईटी घाट पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों से गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तटवर्ती इलाकों की वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी ली। एनआईटी घाट से वे कंगन घाट गए और फिर दानापुर के दीघा घाट और नासरीगंज घाट पहुंचकर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखा।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को गंगा नदी के किनारे के इलाकों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें। गंगा नदी के तटीय क्षेत्रों, विशेषकर निचले इलाकों की स्थिति का जायजा लेते रहें।

    आवश्यकता पड़ने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करें ताकि कोई नुकसान न हो। नासरीगंज घाट, गांधी घाट समेत कई स्थानों पर गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। नदी का बहाव भी काफी तेज है। संभावित परिस्थितियों पर कड़ी नजर रखें और बढ़ते जलस्तर से प्रभावित लोगों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार आवश्यक सहायता प्रदान करें।

    मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे पार्क का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों से विकसित किए जा रहे पार्क के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस पार्क की लंबाई 500 मीटर है जो एलसीटी घाट और कुर्जी घाट के बीच स्थित है। यह पार्क पटना स्मार्ट सिटी परियोजना का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यह पार्क गंगा नदी के तट पर स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका विकास कराएं।

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner